देश

Pulwama: सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांग अकेले पड़े दिग्विजय सिंह, कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, CM शिवराज बोले- कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तान परस्ती का है

Pulwama Attack: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने सोमवार को पुलवामा हमले को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए थे. जिसके बाद से एक बार फिर सियासत अपने चरम पर चली गई है. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने सवाल पूछा कि,” पुलवामा अटैक में सीआरपीएफ के 40 जवान पुलवामा में शहीद हुए थे. सीआरपीएफ (CRPF) के अधिकारियों ने पीएम मोदी से अनुरोध किया था कि सभी जवानों को श्रीनगर से दिल्ली तक एयरलिफ्ट किया जाए, लेकिन पीएम मोदी नहीं माने, ऐसी चूक कैसे हो हुई” ?

दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद बीजेपी की तरफ से इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि- विपक्षी पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अपनी नफरत में अंधी हो गई है और उसने सशस्त्र बलों का अपमान किया है.

कांग्रेस ने खुद को दिग्विजय के बयान से किया अलग

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान के बाद एक तरफ बीजेपी नेताओं ने उन पर जमकर हमला बोला है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने उनके बयान से दूरी बना ली है. इस पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि,”`इसके बारे में मैंने बिल्कुल साफ बताया है कि इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी का क्या रवैया है और इस पर मैं कुछ नहीं बोलूंगा”. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि,” वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा व्यक्त किए गए विचार कांग्रेस पार्टी के नहीं, उनके व्यक्तिगत विचार हैं. 2014 से पहले यूपीए सरकार ने भी सर्जिकल स्ट्राइक की थी राष्ट्रहित में सभी सैन्य कार्रवाइयों का कांग्रेस ने समर्थन किया है और आगे भी समर्थन करेगी.”

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने साधा निशाना

दिग्विजय सिंह की सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधते हुए कहा कि,” मैं राहुल गांधी से जवाब मांगता हूं कि ये कैसी यात्रा है? टुकड़े-टुकड़े गैंग आपके साथ चल रहे हैं, सेना का मनोबल गिराया जा रहा है और राहुल गांधी भी सवाल उठा रहे हैं कि सेना कमजोर होगी. ये देशभक्ति नहीं है.” वहीं उन्होंने आगे मीडिया से बात करते हुए यहां तक कह कि,”कांग्रेस का डीएनए (DNA) ही पाकिस्तान परस्ती का है”

ये भी पढ़ें-      MCD Mayor Election: दिल्ली को आज मिल सकता है नया मेयर, AAP-BJP में फिर घमासान के आसार

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा था ?

दिग्विजह सिंह ने सरकार से पुलवामा हमला और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए सरकार से कई सवाल पूछे थे,” उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आज तक संसद के सामने 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक या 2019 के पुलवामा आतंकी हमले पर रिपोर्ट पेश नहीं की है. सरकार लगातार झूठ बोलती रही है”. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि,”हुकूमत यहां का फैसला नहीं कराना चाहती, यहां की समस्या का निदान नहीं करना चाहती. यह समस्या कायम रखना चाहती है ताकि कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म बनती रहें और लोगों में हिंदू-मुसलमान में नफरत फैलाते रहें”.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

11 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

27 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

36 minutes ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

1 hour ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…

1 hour ago

नंदा देवी की बर्फ में छिपा परमाणु रहस्य, जब भारत और अमेरिका ने मिलकर चीन पर नजर रखने की बनाई थी गुप्त योजना

उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…

1 hour ago