यूटिलिटी

लॉन्च हुआ Motorola का नया फोन, कमाल के हैं AI फीचर्स, कीमत सिर्फ इतनी कि…

Moto Edge 50 Pro: मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Pro 5G लॉन्च कर दिया है. इस फोन की खासियतों की बात करें तो ये फोन AI प्रो ग्रैड कैमरा सेंसर के साथ उतारा गया है. ये फोन दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट जैसी खूबियों के साथ इसे 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है. इस फोन की लॉन्च डेट भी कंफर्म हो गई है. साथ ही इसे पिछले फोन Motorola Edge 40 Pro के साथ अपडेट किया जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में.

Motorola Edge 50 Pro 5G फीचर्स

मोटोरोला ने दावा किया है कि Motorola Edge 50 Pro 5G में यूजर्स को AI-Powered Camera मिलेगा जिसमें AI अडैप्टिल स्टेबलाइजेशन, ऑटो फोकस ट्रेकिंग जैसे कई खास फीचर्स मिलेंगे. फोन में यूजर्स को 50MP का प्राइमरी कैमरा, 13MP के मैक्रो-अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10 MP का टेलीफोटो लेंस मिलेगा.

फास्ट चार्जिंग और दमदार बैटरी

Motorola Edge 50 Pro 5G में यूजर्स को 45000mAh की दमदार बैटरी दी जा रही है जिसके साथ उन्हें फास्ट चार्जिंग सर्विस मिलता है. इसके साथ ही ये फोन IP68 की रेटिंग के साथ आता है जिसका मतलब है कि इसमें अंडर वाटर प्रोटेक्शन भी मिलता है.

ये भी पढ़ें:Vistara की उड़ानों के रद्द होने और देरी से शुरू होने के पीछे क्या है कारण, एयरलाइन के पायलट क्यों हैं नाराज

Motorola Edge 50 Pro 5G की कीमत

मोटो एज 50 प्रो स्मार्टफोन को दो वेरिएंट्स के सात उतारा गया है. इसमें 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज ऑफर करने वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है. वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है. इस फोन को Black और Moonlight Pearl कलर ऑप्शन में उतारा गया है. Motorola Edge 50 Pro 5G की पहली सेल 9 अप्रैल, 2024 से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर शुरू हो रही है, जहां कस्टमर्स को 2000 रुपये का लिमिटेड टाइम डिस्काउंट भी मिल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

11 minutes ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

19 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर SC का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग को नोटिस

CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…

46 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

1 hour ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

1 hour ago