चुनाव

मुक्केबाज विजेंद्र सिंह का नया सियासी रिंग: कांग्रेस छोड़कर अब भाजपा में आए, जमकर करेंगे चुनाव प्रचार

Vijender Singh joins BJP Delhi: अंतरराष्ट्रीय खेलों में देश का नाम रोशन कर चुके मुक्केबाज विजेंद्र सिंह अब भारतीय जनता पार्टी के चेहरे बन गए हैं. कुछ सालों तक वह कांग्रेस में रहे थे. बुधवार, 3 अप्रैल को उन्होंने दिल्ली में भाजपा प्रदेश कमान की अगुवाई में पीएम मोदी की पार्टी ज्वॉइन कर ली. अब वह लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करते नजर आएंगे.

विजेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में पार्टी के मुख्यालय में भाजपा में शामिल होने पर कहा, “मैं पीएम मोदी की नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी में आकर बहुत उत्साहित हूं. मैं चाहता हूं कि मैं देश के विकास और तरक्की के लिए काम करूं.”

2019 में ज्वॉइन की थी कांग्रेस पार्टी

बता दें कि विजेंद्र सिंह 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे. कांग्रेस ने तब उनको साउथ दिल्ली से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वे हार गए थे. इस बार सत्तारूढ़ भाजपा को उनसे मतदाताओं के बीच अपना प्रभाव बढ़ने की आशाए हैं. दरअसल, विजेंद्र जाट समाज से आते हैं. ऐसे में वे लोकसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी, राजस्थान और हरियाणा की सीटों पर असर डाल सकते हैं.

हरियाणा के भिवानी से हैं विजेंद्र सिंह

विजेंद्र सिंह हरियाणा के भिवानी के रहने वाले हैं. उन्होंने बीजिंग में हुए 2008 के ओलिंपिक गेम्स में देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इसके अलावा एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी बहुत-से मुकाबले जीते. अब उनका कहना है कि भाजपा में शामिल होकर मैं खिलाड़ियों का भला करूंगा.

यह भी पढ़िए— 1 क्लिक में कल की 10 बड़ी चुनावी खबरें: BJP के लोकसभा उम्मीदवारों की 7वीं सूची आई, PM नरेंद्र मोदी बोले- ED का जब्त किया गया ₹3000 करोड़ अब गरीबों को लौटाएंगे

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

5 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

5 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

5 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

6 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

7 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

7 hours ago