यूटिलिटी

ट्रेन में नहीं मिल रही कन्फर्म सीट? ऐसे चुटकियों में मिल जाएगा तत्काल टिकट, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

IRCTC Tatkal Ticket Booking: भारतीय रेलवे देश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सबसे सस्ता और आसान साधन है इसलिए यहां ट्रेन में कन्फर्म टिकट मिलना अक्सर मुश्किल हो जाता है. आपने अक्सर देखा होगा कि जब भी आप किसी लंबी दूरी की ट्रेन में टिकट सर्च करते हैं तो आपको ज्यादातर समय वेटिंग देखने को मिलती है. ऐसा बहुत कम होता है बड़ी ट्रेनों में सीट आसानी से उपलब्ध हों. लेकिन, इस समस्या को ध्यान में रखते हुए IRCTC ने यात्रियों को एक बेहतर ऑप्शन दिया है, जिसके जरिए कंफर्म टिकट हासिल करने की संभावना बढ़ जाती है. आज हम आपको बता रहे हैं IRCTC पर तत्काल टिकट बुक करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका.

कैसे करें तत्काल टिकट बुक?

अगर आप तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं तो सबसे पहले आप IRCTC Account बनाएं
तत्काल टिकट बुक करने के लिए IRCTC पर अकाउंट होना जरूरी है.
irctc.co.in पर एक इंडिविजुअल यूजर के तौर पर रजिस्टर करें.
इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी एंटर करें.
अब irctc.co.in के होमपेज पर यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें.
लॉगइन करने के बाद Plan My Journey पेज पर जाएं और डिपार्चर व अराइवल यानी From/to स्टेशन एंटर करें.
इसके बाद Date of Journey (यात्रा की तारीख) डालें.
और फिर Booking टैब में जाएं और Tatkal सिलेक्ट करें और Search करें.

पैसेंजर डिटेल भरें

ट्रेन और क्लास सिलेक्ट करने के बाद आपको पैसेंजर डिटेल्स भरनी होंगी. आपको हर यात्री का नाम, उम्र और आईडी प्रूफ देना होगा. तत्काल टिकट बुक करने के लिए अपने पास आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट जैसे जरूरी दस्तावेज रखें.

ये भी पढ़ें:Post Office की ये है जबरदस्त स्कीम… घर बैठे होगी 20 हजार रूपये की कमाई, बस करना होगा ये काम

पेमेंट करें

जब आप पैसेंजर डिटेल्स भर लेंगे तो उसके बाद आपको पेमेंट करने की जरूरत होगी. IRCTC की वेबसाइट पर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, UPI जैसे कई ऑप्शन मिलेंगे. आप अपनी सुविधा के अनुसार पेमेंट मोड चुन सकते हैं और साथ ही ट्रांजैक्शन भी कर सकते हैं.बता दें कि पेमेंट सफल होने के बाद आपको बुकिंग से जुड़ी जानकारी आपके फोन नंबर पर एक मैसेज और ईमेल पर मिल जाएगी. इस डिटेल में टिकट और पीएनआर नंबर जैसी जानकारी शामिल रहती है. इसके बाद e-ticket डाउनलोड करें और आप चाहें तो टिकट का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं.

जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

1.अगर आप IRCT के दौरान तत्काल टिकट की बुकिंग कराते समय देरी से बचना चाहते हैं तो आप अपने आईआरसीटीसी अकाउंट की लॉगइन डिटेल्स अपने पास जरूर रखें.
2. आप तत्काल टिकट की बुकिंग कराने के लिए नेट बैंकिंग, यूपीआई जैसे पेमेंट मेथड को चुनें ताकि पेमेंट ट्रांजैक्शन आसानी से हो सकें.
3.मास्टर लिस्ट बनाकर उन सभी यात्रियों की जानकारी पहले से भर लें जिनका टिकट बुक तत्काल कोटे में करना है.
4.कन्फर्म तत्काल टिकट बुक करने के लिए सबसे जरूरी है कि हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्शन के साथ ही लॉगइन करें. हाई डिमांड के चलते तत्काल टिकट तेजी से खत्म होते हैं.
5.अगर आपको स्वयं तत्काल टिकट बुकिंग करने में परेशानी होती है तो आप बुकिंग एजेंट की मदद ले सकते हैं. बुकिंग एजेंट चार्ज लेकर आपको कन्फर्म सीट दिलाने में मदद कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago