Bengaluru Prison Radicalisation: केंद्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सात राज्यों में सर्च ऑपरेशन की है. आतंकवादी बेंगलुरु में बड़े पैमाने पर कैदियों को कट्टरपंथी बनाने की मुहिम चला रहे थे. मामला आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है. जो कि साजिश के तहत कानूनी विरोधी गतिविधि को अंजाम दे रहे थे. एनआईए के सर्च ऑपरेशन के तहत इस ओरोपियों को पकड़ा भी गया है. प्रमुख आरोपियों में हम्मद उमर, मोहम्मद फैसल रब्बानी, तनवीर अहमद और मोहम्मद फारूक के साथ-साथ भगोड़े जुनैद अहमद का भी नाम शामिल है.
NIA सूत्र के मुताबिक पांच कैदी सेंट्रल जेल, परप्पाना अग्रहारा, बेंगलुरु में कारावास के दौरान लश्कर सदस्य और आजीवन कारावास की सजा काट रहे टी. नजीर के संपर्क में आए थे. जांच एजेंसी को इस बात की आशंका है कि लश्कर-ए-तैयबा के फरार आरोपी रामेश्वरम (बेंगलुरु) कैफे ब्लास्ट से जुड़े हो सकते हैं. हाल ही में कैफे ब्लास्ट मामले की जांच एनआईए को सौंपा गया था. जिसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 7 राज्यों के 17 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. उक्त छापेमारी बेंगलुरु, केरल और कर्नाटक में की जा रही है.
जानकारी रहे कि बेंगलुरु पुलिस ने बीते वर्ष जेल हो रहे रेडिकलाइजेशन की जांच के दौरान 7 पिस्तौल, 4 हथगोले और 1 मैग्जीन समेत गोला बारूद बरामद किए थे. जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था. जिसमें 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था.
यह भी पढ़ें: UP Politics: इंतजार खत्म… अखिलेश का साथ छोड़ने वालों को मिल सकता है ‘गिफ्ट’, योगी सरकार का कैबिनेट विस्तार आज
यह भी पढ़ें: TMC हमेशा सत्ता में रहेगी…ममता बोलीं- चुनाव के समय कुछ लोग दिल्ली से आते हैं, फिर पूरे साल नहीं दिखते
Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…
Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…
ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…
Diwali Special Train: त्योहारों के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे…