यूटिलिटी

अब बटन दबाते ही ATM से निकलेंगे सोने के सिक्के, बेहद आसान तरीके से निकालें सोना

Gold ATM Machine: अभी तक आप एटीएम मशीन से ही पैसा निकालते थे. लेकिन अब एटीएम मशीन से भी सोना निकाला जा सकता है. देश में इसकी शुरुआत हो चुकी है. मशीन के जरिए आपकी डिमांड के मुताबिक सोना आपके हाथ में होगा. इतना ही नहीं आपका पेमेंट भी कैशलेस हो जाएगा. सोना निकालने की पहली मशीन तेलंगाना के हैदराबाद में शुरू की गई है. सफलता के बाद देश के अन्य हिस्सों में भी गोल्ड एटीएम लगाए जाएंगे. जिसके बाद आपको सोना खरीदने के लिए किसी जौहरी के पास जाने की जरूरत नहीं होगी.

दरअसल, सोना एक ऐसी धातु है जिसकी चाह हर कोई रखता है. लेकिन अभी तक इसे खरीदने के लिए आपको काफी प्लानिंग करनी पड़ती थी. इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि सोना मान्यता प्राप्त दुकान से ही खरीदा जाए. सटीकता की गारंटी के लिए. लेकिन गोल्ड एटीएम से सोना लेते वक्त शुद्धता की 100 फीसदी गारंटी मिलती है. इसके साथ ही आपकी जरूरत के हिसाब से आपको पलक झपकते ही एटीएम मशीन से सोना मिल जाएगा. आप पूरी तरह से कैशलेस भुगतान भी कर सकते हैं. आपको बता दें कि गोल्डसिका प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने तेलंगाना के हैदराबाद में पहला गोल्ड एटीएम लगाया है.

ये भी पढ़ें- FD Rates: इस बैंक ने बढ़ाई एफडी पर ब्याज की दरें, जानिए क्या है नया रेट

भारत फिर से सोने की चिड़िया कहलाएगा

कंपनी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर खुद गोल्ड एटीएम लगाने की जानकारी साझा की गई है. इसके साथ ही कैप्शन में कहा गया है कि भारत फिर से सोने की चिड़िया कहलाएगा. इतना ही नहीं, लॉन्च के बाद कंपनी के अधिकारियों ने यह भी कहा है कि यह एक पायलट प्रोजेक्ट है, अगर उनका प्रयास सफल होता है, तो सोने के एटीएम भी उसी तरह स्थापित किए जाएंगे जैसे कि देश के हर शहर में पैसे निकालने वाले एटीएम लगाए जाते हैं. उन्होंने बताया कि ग्राहक अपने बजट के अनुसार सोना खरीद सकता है और मशीन पर ही डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर सकता है.

कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं

आपको बता दें कि कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि सोना बिल्कुल शुद्ध होगा. इसकी 100 फीसदी गारंटी कंपनी की तरफ से होगी. इसके अलावा एटीएम से सोना खरीदते समय ग्राहक से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा. संबंधित दिन सोने की कीमत जो भी होगी। इसी भाव पर सोना बेचा जा सकता है. एटीएम मशीन पर सोने की कीमत का डेली डिस्प्ले मिलेगा.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘17% आबादी, 3% से कम उत्सर्जन… फिर भी निशाना भारत?’ जानिए बर्लिन में क्यों भड़के पीयूष गोयल

Piyush Goyal Berlin Speech: जर्मनी के बर्लिन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कार्बन उत्सर्जन…

23 minutes ago

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद भी क्यों बढ़ी टीम मैनेजमेंट की चिंता? IND vs NZ मैच में खुली पोल

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य को हासिल कर जीत…

45 minutes ago

बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका! 4 नवंबर की परीक्षा को लेकर BSEB ने लिया बड़ा फैसला

Bihar STET 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 4 नवंबर को होने वाली STET…

48 minutes ago

भारत के पड़ोसियों पर भूकंप का कहर…! तिब्बत में 16 मौतों से मचा हाहाकार, पाक-अफगान में भी सुबह-सुबह डोली धरती

तिब्बत में शक्तिशाली भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर सामने आई है,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे इन 11 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 75 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…

2 hours ago

सत्ता का सेमीफाइनल: UP MLC चुनाव के लिए सपा-भाजपा में आर-पार की जंग, जानें कहां फंसा पेंच?

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…

2 hours ago