खेल

Team India के इस खिलाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, हादसे के वक्त कार में बेटा भी था मौजूद

Team India Cricketer Car Accident: भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेल चुके भारतीय गेंदबाज प्रवीण कुमार का कार एक्सीटेंड हो गया है. इनकी गाड़ी को कैंटर ने जबरदस्त टक्कर मार दी है. घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है. जब यह हादसा हुआ तो प्रवीण कुमार अपने बेटे के साथ अपनी गाड़ी में मौजूद थे. हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में प्रवीण और उनका बेटा सुरक्षित हैं.

Team India Cricketer Car Accident: बागपत रोड पर हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार, प्रवीण कुमार मंगलवार रात में अपने बेटे के साथ बागपत रोड से अपनी डिफेंडर गाड़ी से पांडव नगर की तरफ से आ रहे थे. तभी रात करीब 10 बजे बागपत रोड पर उनकी गाड़ी को सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी. घटना के बाद मौके पर आनन-फानन में पहुंचे लोगों ने कैंटर के ड्राइवर को पकड़ लिया. वहीं, जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर सिविल लाइन थाने की पुलिस भी पहुंच गई. घटना को लेकर एसपी सिटी पीयूष कुमार ने बताया कि कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया गया है. सीओ ने बताया कि घटना से किसी की जान की हानि नहीं हुई है और प्रवीण कुमार अपने बेटे के साथ सुरक्षित हैं.

ये भी पढ़ें- “किसान अन्नदाता ही नहीं बल्कि ऊर्जादाता भी बनेगा”, राजस्थान में बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

प्रवीण कुमार का क्रिकेट करियर

प्रवीण कुमार स्विंग गेंदबाज रहे हैं. वे भारत के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं. प्रवीण कुमार ने 6 टेस्ट मैचों में 27 विकेट, 68 वनडे मुकाबलों में 77 विकेट और 10 टी20 मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं. हालांकि, मात्र 26 साल की उम्र में ही प्रवीण कुमार का क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त हो गया था. उन्होंने भारतीय टीम में साल 2007 में डेब्यू किया था और देश के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2012 में खेला था. इसके बाद से प्रवीण कुमार को टीम इंडिया में कोई मौका नहीं मिला.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

42 minutes ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

49 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

1 hour ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

2 hours ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

2 hours ago