यूटिलिटी

अब भगवा रंग में भी दिखाई देगी वंदे भारत एक्सप्रेस, रेल मंत्री बोले- बेहतर डिजाइन के साथ ही किए गए 25 सुधार

Vande Bharat Train: रेलवे एक के बाद एक देशभर में वंदे भारत ट्रेनें लॉन्च कर रहा है. इसके साथ ही रेलवे फीडबैक के आधार पर वंदे भारत ट्रेनों में बदलाव भी कर रहा है. इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि वंदे भारत ट्रेन में 25 नए डेवलपमेंट किये गए हैं. उन्होंने कहा कि रेलवे फीडबैक के आधार पर वंदे भारत ट्रेनों में बदलाव कर रहा है. वहीं, नए सेफ्टी फीचर एंटी क्लाइम्बर्स पर भी काम किया जा रहा है. खास बात यह है कि वंदे भारत ट्रेन अब अलग रंग में नजर आ रही है. रेल मंत्री ने इस लुक का खुलासा किया है.

नए रंग में दिख रही वंदे भारत ट्रेन

वंदे भारत ट्रेन अब आपको दूसरे रंगों में भी देखने को मिलेगी. इस ट्रेन की फोटोज और वीडियो भी सामने आई हैं, इसमें वंदे भारत ट्रेन ऑरेंज, व्हाइट और ग्रे रंग के कॉम्बिनेशन में दिख रही है. अभी तक वंदे भारत ट्रेन ब्लू और व्हाइट कलर में ही देखने को मिली थी. लेकिन अब वंदे भारत ट्रेनों में बदलाव किया गया है.

तिरंगे से लिया गया नया रंग

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन का नया रंग तिरंगे से लिया गया है. इस नई वंदे भारत ट्रेन में ऑरेंज कलर प्रमुखता से उभर कर आ रहा है. साइड से देखने पर ग्रे और ऑरेंज कलर दिखाई दे रहे हैं. रेल मंत्री ने ट्विटर पर नई वंदे भारत ट्रेनों की फोटोज शेयर की हैं.

ये भी पढ़ें:लिमिट से ज्यादा काली मिर्च खाना हो सकता है खतरनाक, घेर सकती हैं कई बीमारियां

वंदे भारत में हुए 25 नए डेवलपमेंट

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री का दौरा किया, जिसमें आईसीएफ के सीनियर अधिकारी भी शामिल थे. उन्होंने न्यू जंरेशन की हाई-स्पीड ट्रेनों के उत्पादन का जायजा भी लिया.अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि वंदे भारत एक्‍सप्रेस में 25 सुधार किए गए हैं. मंत्री ने कहा कि यह मेक इन इंडिया की एक अवधारणा है.इसे भारत में इंजीनियरों और टेक्निशियन की ओर से डिजाइन किया गया है. ऐसे में एसी और अन्‍य चीजों को लेकर जो भी फीडबैक दिया जा रहा है, उसमें सुधार किया जा रहा है.

घटेगा वंदे भारत का किराया

रेल मंत्री ने कहा, रेलवे एसी ट्रेन टिकटों का किराया घटाने के लिए रियायती किराया योजना लेकर आया है. इसके तहत वंदे भारत सहित सभी एसी चेयर कार और एसी सिटिंग सुविधाओं वाली ट्रेनों के किराए में कटौती की जाएगी. यात्रियों की संख्या के आधार पर टिकटों की कीमतों में 25 फीसदी तक की कमी की जाएगी. इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.
Akansha

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago