देश

UP Politics: “सीखना चाहिए समझौता करना”, UCC का समर्थन करते हुए अखिलेश को ओपी राजभर ने दी नसीहत, विपक्ष के सामने रखी ये मांग

UP Politics: समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर प्रदेश में राजनीति गरमाई हुई है. वहीं विपक्षी दलों पर बसपा सुप्रीमो मायावती को प्रधानमंत्री का चेहरा बनाने का दबाव बना रहे सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर से सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. राजभर ने यूसीसी का समर्थन करते हुए कहा, “बाबा साहब ने संविधान के अनुच्छेद 44 में समान नागरिकता की बात कही है, जो कि वह गोवा में लागू है. तो फिर पूरे देश में क्यों न हो.”

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि वह सिर्फ इसलिए इसका विरोध कर रहे हैं, क्योंकि वे विपक्ष में हैं. लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर राजभर लगातार कार्यकर्ताओं की बैठक कर रहे हैं और संगठन विस्तार में लगे हुए हैं. शनिवार को उन्होंने मीडिया से भी बात की और यूसीसी पर पूछे गए सवाल पर अपनी स्पष्ट राय रखी.

ये भी पढ़ें- Etawah: ट्रेनों पर पथराव करने के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, गरीब रथ और शताब्दी एक्सप्रेस को बनाया था निशाना

7 अक्टूबर को करेंगे पटना में रैली, गठबंधन से तौबा

उन्होंने कहा कि हमारी अभी किसी से गठबंधन को लेकर बात नहीं चल रही है. राजभर ने अपनी आगे की रणनीति के बारे में बात करते हुए कहा कि आने वाले सात अक्टूबर को पटना के गांधी मैदान में शोषित-वंचित जागरण रैली करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर सत्ता पक्ष के खिलाफ विपक्ष यदि एक हो रहा है तो सोनिया गांधी, मायावती, नीतीश कुमार, अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के साथ हम भी हो लेंगे. उन्होंने दावा किया कि वह विपक्ष को यूपी में 70 प्लस सीटें दिला देंगे. उन्होंने एक बार फिर से दलित चेहरे के रूप में मायावती को प्रधानमंत्री का चेहरा बनाने की बात कही.

अखिलेश को दी समझौता करने की सलाह

एनडीए के मुकाबले पीडीए को लेकर राजभर ने कहा कि यदि यह पिछड़ा-दलित एलायंस है तो उसमें सामान्य वर्ग के लोग क्यों हैं. अखिलेश पर निशाना साधते हुए ओपी राजभर ने कहा कि उनको समझौता करना सीखना चाहिए.  वहीं उन्होंने शिवपाल यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह भारी थे तो अपनी पार्टी का सपा में विलय क्यों करवा लिए. किसानों के साथ खेत में राहुल गांधी के धान रोपने का वीडियो-फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर राजभर ने कहा कि हेमा मालिनी को भी गेहूं काटते हुए देखा था. धन्य है बाबा साहब का संविधान, जो अच्छे-अच्छों को यह सब करने पर विवश कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago