खेल

INDW vs BANW: पहले T20i मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, हरमनप्रीत ने जड़ा अर्ध शतक

INDW vs BANW T20i: शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में रविवार को खेले जा रहे टी20 मुकाबले (T2o International) में भारत ने बांग्लादेश की महिला टीम को 7 विकेट से हरा दिया है. भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने अर्धशतकीय पारी खेली. हरमनप्रीत 54 रन बनाकर नाबाद रहीं. जबकि यास्तिका भाटिया ने भी नाबाद 9 रनों की पारी खेली. वहीं स्मृति मंधाना ने 38 रनों की बेहतरीन पारी खेली. बांग्लादेश की टीम भारतीय टीम की दमदार गेंदबाजी के आगे 115 रनों का टारगेट रख सकी थी. 

वहीं बांग्लादेश के 115 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम की शुरुआत भी बेहद खराब रही थी. ओपन करने आईं शेफाली वर्मा बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गईं. जबकि स्मृति मंधाना का साथ देने आई जेमिमा रॉड्रिग्स भी 11 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत के साथ मिलकर मंधाना ने टीम का स्कोर आगे बढ़ाया. सुल्ताना खातून की गेंद पर आउट होने से पहले स्मृति ने 38 रनों की पारी खेली.

भारतीय टीम ने की सधी हुई गेंदबाजी

इसके पहले, भारतीय टीम की सधी हुई गेंदबाजी के कारण पहले बल्लेबाजी कर रही बांग्लादेश की टीम पहले महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में पांच विकेट पर 114 रन ही बना सकी. धीमी बल्लेबाजी के कारण मेजबान टीम की कोई भी खिलाड़ी 30 रन के स्कोर तक नहीं पहुंच सकी. बांग्लादेश की तरफ से शोर्ना अख्तर नाबाद 28 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहीं. उनके अलावा शोभना मोस्त्री ने 23 और शाथी रानी ने 22 रनों का योगदान दिया.

ये भी पढ़ें: Tamim Iqbal Retirement: तमीम इकबाल ने वापस लिया रिटायरमेंट का फैसला, पीएम शेख हसीना से हुई थी मुलाकात, जानें किस वजह से हुए सहमत

भारत की तरफ से दो खिलाड़ियों का डेब्यू

वहीं भारत की तरफ से पूजा वस्त्राकर और शेफाली वर्मा ने एक एक विकेट लिया जबकि डेब्यू कर रही मीनू मणी ने पहला विकेट हासिल किया. इसके अलावा भारतीय टीम ने बांग्लादेश की दो खिलाड़ियों को रन आउट किया. भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. इस मैच के साथ ही बायें हाथ की स्पिनर अनुषा बारेड्डी और मीनू मणी ने डेब्यू किया.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago