यूटिलिटी

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए किस शहर में मिल रहा है सबसे सस्ता तेल

Petrol-Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियां रोज पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट करती हैं. रोजाना की तरह, 9 दिसंबर को भी तेल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं. जिसके अनुसार, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सभी राज्यों में वाहन ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है. आइए हम आपको बताते हैं किस शहर में सबसे कम कीमत पर पेट्रोल मिल रहा है.

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है जबकि, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. इसी तरह, चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर पर है.

पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल

ताजा अपडेट के मुताबिक, कोलकाता में पेट्रोल प्रति लीटर 106.03 रु बिक रहा है और डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. इस आधार पर महानगरों के मामले में राजधानी दिल्ली में पेट्रोल सबसे सस्ता बिक रहा है. हालांकि, दिल्ली से भी सस्ता पेट्रोल अन्य शहरों में मिल रहा है. जानकारी के मुताबिक, देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में है, जहां प्रति लीटर पेट्रोल 84.10 रुपये बिक रहा है और डीजल की प्रति लीटर कीमत 79.74 रुपये है.

ये भी पढ़ें: PF Interest: पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खबर! जानिए किस दिन आएगा ब्याज का पैसा

श्रीगंगानगर में मिल रहा सबसे महंगा पेट्रोल

अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में तेल की घटती-बढ़ती कीमतों के मद्देनजर भारतीय तेल कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट को अपडेट करती हैं. वहीं, बात करें महंगे तेल की तो राजस्थान के श्रीगंगानगर में सबसे महंगा तेल बिक रहा है. यहां पेट्रोल की कीमत 113.65 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 98.39 रुपये प्रति लीटर है.

पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट आदि जुड़ जाने के बाद इसका भाव मूल दाम से लगभग दोगुना हो जाता है और आम आदमी को पेट्रोल-डीजल मंहगे रेट पर खरीदना पड़ता है. हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद ये अनुमान जताया जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल के दामों में भी गिरावट आ सकती है.

कमल तिवारी

Recent Posts

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

13 minutes ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

21 minutes ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

28 minutes ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

31 minutes ago

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

1 hour ago