देश

Rampur By Election: आजम खान के गढ़ में ‘कमल’ खिलाने वाले आकाश सक्सेना को विरासत में मिली है सियासत, जानें कितनी संपत्ति के हैं मालिक

Rampur By Election: रामपुर विधानसभा उपचुनाव में भारी उलटफेर करते हुए बीजेपी ने इस सीट पर अपना कब्जा कर लिया है. भाजपा के उम्मीदवार आकाश सक्सेना ऐसे पहले उम्मीदवार भी बन गए हैं, जिन्होंने गैर मुस्लिम होते हुए इस सीट पर अपनी जीत दर्ज की है.

आजम खान के वर्चस्व वाली इस सीट पर आकाश सक्सेना ने आसिम रजा को लगभग 33000 वोटों के भारी अंतर से हराया है. बात करें आकाश सक्सेना की तो वह पेशे से व्यवसायी हैं और उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार उनकी संपत्ति 5 करोड़ से अधिक है. इसके अलावा उनके उपर 78 लाख रुपये का कर्ज भी है.

पत्नी भी है व्यवसायी

आकाश सक्सेना प्लांट और मशीनरी के व्यवसाय से जुड़े हैं. वहीं उनकी पत्नी भी बिजनेस वुमन हैं. उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार बात करें उनकी संपत्ति की तो उनके पास 3 करोड़ 30 लाख रुपए की अचल संपत्ति है. इसके अलावा 25978624 रुपए की चल संपत्ति भी है. एक और शौक है जो आकाश सक्सेना और उनकी पत्नी दोनों को है. वह है गहनों का शौक. दोनों ज्वेलरी के बहुत ही शौकीन हैं

किलो में है सोना

चुनावी हलफनामे के मुताबिक आकाश सक्सेना की पत्नी के पास 92 लाख 50 हजार रुपये के सोने के 1 किलो 800 ग्राम वजन के गहनें हैं. आकाश सक्सेना के पास भी साढ़े पांच लाख  के 300 ग्राम सोने के गहने हैं. आकाश सक्सेना इनोवा कार से चलते हैं, जोकि साल 2019 मॉडल है. वहीं उनकी पत्नी के नाम से कोई गाड़ी नहीं है. उनके ऊपर किसी भी तरह का कोई आपराधिक मुकदमा भी नहीं दर्ज है.

इसे भी पढ़ें: Shivpal Yadav: शिवपाल के साथ आने से बदल जाएंगे सपा के ‘तेवर’, 2024 में बीजेपी की टेंशन बढ़ा सकती है ‘चाचा-भतीजा’ की जोड़ी

 करीबी बुलाते हैं ‘हनी’ सियासत से है पुराना नाता

आकाश सक्सेना के पिता शिव बहादुर सक्सेना बीजेपी के टिकट पर रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से लगातार चार बार विधायक चुने गए थे. वह राज्य में कल्याण सिंह की सरकार में मंत्री भी थे. इससे पहले भी आकाश सक्सेना आजम खान के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन तब वे हार गए थे. आजम खान की सदस्यता रद्द के चलते इस सीट पर दोबारा उपचुनाव में उन्हें जीत मिली है. आकाश के नजदीकी उन्हें ‘हनी’ भी बुलाते हैं.

आकाश सक्सेना और आजम खान हैं पुराने विरोधी

आसिम राजा जोकि आजम खान के करीबी मानें जाते हैं, उन्हें इस सीट से जितानें के लिए आजम खान ने पूरा दम लगा दिया था. आकाश सक्सेना और आजम खान एक दूसरे के पुराने विरोधी हैं. ऐसे में उनकी जीत से आजम खान को बड़ा झटका लगा है.

Rohit Rai

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

2 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

2 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

2 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

3 hours ago