यूटिलिटी

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों में हुआ बदलाव, यहां जानिए आपके शहर में क्या हैं रेट

Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों ने 18 अप्रैल 2025 के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए हैं. हालांकि कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. लगातार स्थिर रेट के बावजूद आम जनता को अभी भी कोई राहत नहीं मिल पाई है.

कुछ दिन पहले केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में इजाफा किया था. लेकिन इसका असर फिलहाल पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर नहीं दिखा है. तेल कंपनियों ने इस अतिरिक्त बोझ को खुद उठाया है.

कितनी बढ़ी एक्साइज ड्यूटी?

सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाकर 13 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. वहीं डीजल पर यह अब 10 रुपये प्रति लीटर हो गई है. इसके अलावा, स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) में भी 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. बेसिक एक्साइज ड्यूटी (BED) में कोई बदलाव नहीं हुआ है. खास बात यह है कि SAED से जमा होने वाली रकम टैक्स के डिविजबल पूल में नहीं जाती.

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के आज के रेट

कीमतें कौन तय करता है?

भारत में पेट्रोल और डीजल के रेट हर दिन तय किए जाते हैं. ये काम हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL), इंडियन ऑयल (IOCL), और भारत पेट्रोलियम (BPCL) जैसी कंपनियां करती हैं. पिछली बार मार्च 2024 में तेल की कीमतों में बदलाव किया गया था. उस समय दोनों ईंधनों के दाम में 2-2 रुपये की कटौती हुई थी. इसके बाद से रेट में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है.

घर बैठे कैसे जानें अपने शहर का रेट?

अगर आप घर से ही अपने शहर का पेट्रोल और डीजल का दाम जानना चाहते हैं, तो यह बहुत आसान है. IOCL कस्टमर: अपने मोबाइल से RSP <शहर का कोड> लिखकर 9224992249 पर भेजें. BPCL कस्टमर: सिर्फ RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS करें. इसके अलावा, आप संबंधित कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर भी ताजा रेट चेक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: गुड फ्राइडे के मौके पर सोने ने मारी छलांग, चांदी में भी आया जबरदस्त उछाल, देखें आज का नया रेट

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

13 minutes ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

2 hours ago

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

5 hours ago