यूटिलिटी

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज खाते में आएंगे 2000 रुपये, PM मोदी जारी करेंगे सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त

PM Kisan 20th Installment: देश के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का इंतजार अब खत्म हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 2 अगस्त को वाराणसी से यह किस्त जारी करेंगे. कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा. इसके तहत देशभर के करीब 9.7 करोड़ किसानों को 2000 रुपये की राशि मिलेगी.

कितने बजे आएंगे किसानों के खाते में पैसे? (PM Kisan 20th Installment)

प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसी दौरान वह पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त भी किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे. यह राशि उन्हीं किसानों को मिलेगी जिनकी जानकारी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर सही और अपडेटेड है. इसमें e-KYC पूरा होना, बैंक खाता आधार से लिंक होना और ज़मीन के दस्तावेज अपडेट होना ज़रूरी है.

कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

  • अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थियों की सूची में है या नहीं, तो सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • फिर “Farmer Corner” सेक्शन में जाएं और “Beneficiary Status” पर क्लिक करें.
  • उसके बाद राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरें.
  • फिर आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • सभी जानकारी भरने के बाद “Get Report” पर क्लिक करके स्टेटस देखें.

ये भी पढ़ें: PM किसान संपदा योजना को मिला बड़ा बढ़ावा, केंद्र ने 6,520 करोड़ रुपये की मंजूरी दी, जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ

पीएम किसान योजना के लिए जरूरी शर्तें (PM Kisan 20th Installment)

इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें है. जिसमें किसानों का आधार कार्ड और बैंक खाते का लिंक होनाऔर e-KYC का पूरा होना चाहिए. साथ ही जमीन का सत्यापन होना भी अनिवार्य है.

अब तक इतने करोड़ रुपये का ट्रांसफर

केंद्र सरकार ने फरवरी 2019 में पीएम किसान योजना शुरू की थी. इसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद देना है. यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है. अब तक 19 किस्तों के जरिए किसानों को कुल 3.69 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं.

Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

5 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

6 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

6 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

7 hours ago