पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 20वीं किस्त (20th installment) आज जारी हो रही है; किसान (farmers) अपना पीएम किसान स्टेटस (PM Kisan beneficiary status) ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) का पैसा मिला या नहीं।
PM Kisan 20th Installment: देश के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का इंतजार अब खत्म हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 2 अगस्त को वाराणसी से यह किस्त जारी करेंगे. कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा. इसके तहत देशभर के करीब 9.7 करोड़ किसानों को 2000 रुपये की राशि मिलेगी.
कितने बजे आएंगे किसानों के खाते में पैसे? (PM Kisan 20th Installment)
प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसी दौरान वह पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त भी किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे. यह राशि उन्हीं किसानों को मिलेगी जिनकी जानकारी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर सही और अपडेटेड है. इसमें e-KYC पूरा होना, बैंक खाता आधार से लिंक होना और ज़मीन के दस्तावेज अपडेट होना ज़रूरी है.
कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
- अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थियों की सूची में है या नहीं, तो सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
- फिर “Farmer Corner” सेक्शन में जाएं और “Beneficiary Status” पर क्लिक करें.
- उसके बाद राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरें.
- फिर आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें.
- सभी जानकारी भरने के बाद “Get Report” पर क्लिक करके स्टेटस देखें.
ये भी पढ़ें: PM किसान संपदा योजना को मिला बड़ा बढ़ावा, केंद्र ने 6,520 करोड़ रुपये की मंजूरी दी, जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ
पीएम किसान योजना के लिए जरूरी शर्तें (PM Kisan 20th Installment)
इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें है. जिसमें किसानों का आधार कार्ड और बैंक खाते का लिंक होनाऔर e-KYC का पूरा होना चाहिए. साथ ही जमीन का सत्यापन होना भी अनिवार्य है.
अब तक इतने करोड़ रुपये का ट्रांसफर
केंद्र सरकार ने फरवरी 2019 में पीएम किसान योजना शुरू की थी. इसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद देना है. यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है. अब तक 19 किस्तों के जरिए किसानों को कुल 3.69 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं.
Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



