यूटिलिटी

Post Office की ये सरकारी योजना है सुपरहिट… बुढ़ापे में हर महीने होगी 20,000 रुपये की कमाई, बस करना होगा ये काम

Post Office Saving Scheme: पोस्ट ऑफिस (Post Office) में एक से एक बढ़कर सरकारी बचत योजनाएं चलाई जाती हैं, जिसमें  टैक्स बचत और अधिक रिटर्न के साथ निवेश की सुरक्षा की गारंटी भी मिलती हैं. आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताएंगे जिसमें निवेश करके अच्छा खासा पैसा मिल सकता है.

आजकल लोग ये सोचकर इन्वेस्टमेंट करते हैं कि रिटायरमेंट के बाद बुजुर्गावस्था में एक नियमित आय होती रहे, जिससे कि उन्हें किसी भी तरह की वित्तीय परेशानियों का सामना न करना पड़े. इन पहलुओं पर सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (SCSS) बिल्‍कुल खरी साबित होती है, जो पोस्‍ट ऑफिस की सेविंग्‍स स्‍कीम है और इसमें निवेश पर 8 फीसदी से ज्यादा का सालाना ब्याज मिल रहा है.

हाइएस्ट सेफ्टी, हाई रिटर्न और टैक्स सेविंग्स बेनेफिट

सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (Senior Citizen Savings Scheme) को खासतौर से वरिष्ठ नागरिकों को ध्‍यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो हाइएस्ट सेफ्टी, हाई रिटर्न और टैक्स सेविंग्स बेनेफिट (Tax Benefits) के साथ रेगुलर इनकम (Regular Income) का मौका देती है. इस स्‍कीम को रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. भारत में रहने वाले वरिष्ठ नागरिक इस योजना में व्यक्तिगत या संयुक्त रूप से एकमुश्त निवेश कर सकते हैं और टैक्स बेनेफिट के साथ हाई रिटर्न हासिल कर सकते हैं. इस स्कीम की मैच्‍योरिटी अवधि 5 साल है और इस पर 8.2 फीसदी सालाना की दर से ब्‍याज मिल रहा है.

SCSS की खासियत

  • मैच्योरिटी : 5 साल
  • ब्याज दर : 8.2% सालाना
  • कम से कम निवेश : 1000 रुपये
  • अधिकतम निवेश : 30 लाख रुपये
  • टैक्स बेनेफिट : सेक्शन 80सी के तहत उपलब्ध
  • प्रीमैच्योर क्लोजर की सु​विधा : उपलब्ध
  • नॉमिनी की सु​विधा : उपलब्ध

कितने अकाउंट खोल सकते हैं

सीनियर सिटीजंस सेविंग्‍स स्‍कीम में आप सिंगल अकाउंट या वाइफ के साथ एक ज्वॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं. इसके अलावा अगर पति और पत्नी दोनों इसके लिए योग्यता रखते हैं तो 2 अलग अलग अकाउंट भी खोल सकते हैं. सिंगल अकाउंट या वाइफ के साथ मिलकर ज्वॉइंट अकाउंट में अधिकतम 30 लाख और 2 अलग अलग अकाउंट में अधिकतम 60 लाख रुपये जमा हो सकते हैं. इस अकाउंट को आप 5 साल की मैच्योरिटी के बाद 3 साल के लिए और बढ़ा सकते हैं.

SCSS : इंटरेस्ट कैलकुलेटर

  • सिंगल अकाउंट में अधिकतम जमा: 30 लाख रुपये
  • ब्याज दर: 8.2 फीसदी सालाना
  • मैच्योरिटी पीरियड: 5 साल
  • सालाना ब्याज: 2,40,600 रुपये
  • तिमाही ब्याज: 60,150 रुपये
  • मंथली ब्याज: 20,050 रुपये
  • 5 साल में कुल ब्याज: 12,03,000
  • कुल रिटर्न: 42,03,000 लाख रुपये

ये भी पढ़ें: Gold Price Today: शादी सीजन में सोने के दाम में आई जबरदस्त गिरावट, जानें 10 ग्राम की क्या रह गई कीमत?

रेगुलर इनकम या एकमुश्‍त ब्‍याज

अगर आप सीनियर सिटीजंस सेविंग्‍स स्‍कीम के जरिए रेगुलर इनकम करना चाहते हैं तो आपको हर 3 महीने में 60150 रुपये या मंथली 20050 रुपये की अर्निंग होगी. वहीं अगर आप यह पैसा नहीं निकालते हैं तो आपको 5 साल में कुल 12 लाख रुपये ब्‍याज मिल जाएगा. वही 5 साल बाद आपकी पूरी जमा पूंजी यानी आपके द्वारा किया गया निवेश भी वापस मिल जाएगा. मैच्‍योरिटी के बाद आप नए सिरे से एक बार फिर इसमें निवेश कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

3 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

3 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

5 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

5 hours ago