Punjab National Bank Dormant Account Alert
अगर आपका भी बैंक अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में है, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दरअसल PNB अपने कुछ ग्राहकों को नोटिस भेज रहा है जिन्होंने लंबे समय से अकाउंट का इस्तेमाल नहीं किया है. ऐसे में पंजाब नेशनल बैंक में खाते रखने वाले ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. सेविंग अकाउंट की सेफ्टी को देखते हुए पंजाब नेशनलन बैंक ने यह फैसला किया है. PNB कई बार सेविंग अकाउंट ग्राहकों को इसके बारे में जानकारी दे चुका है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
अगर आपका PNB बैंक में सेविंग अकाउंट है तो पहले उसका स्टेटस चेक जरूर कर लें. पंजाब नेशनल बैंक ऐसे अकाउंट को इस महीने तक अंत तक 30 जून 2024 तक बंद करने वाला है. बैंक ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि जिन अकाउंट में पिछले 3 साल से कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है. साथ ही जिनका अकाउंट बैलेंस पिछले तीन साल से जीरो रुपये पर बना हुआ है. वह उसे बंद करने वाला है. ऐसे ग्राहकों को नोटिस भेज दिया गया है. नोटिस भेजने के एक महीने बाद उन अकाउंट को बंद कर दिया जाएगा. अगर आप उन अकाउंट को एक्टिव रखना चाहते हैं तो बैंक ब्रांच जाकर KYC तुरंत करा लें. वरना, 1 जुलाई 2024 को ये बैंक अकाउंट बंद हो जाएंगे.
PNB ने कुछ दिनों पहले अपने ग्राहकों को सूचित किया था कि वह अपने ऐसे अकाउंट की KYC करा लें. हालांकि, बैंक ने समयसीमा 30 जून 2024 तक के लिए बढ़ा दी है. उसके बाद ये अकाउंट 1 जुलाई से बंद हो जाएंगे. कई स्कैमर्स ऐसे अकाउंट का बड़ा गलत इस्तेमाल करते हैं, जो कस्टमर लंबे समय से इस्तेमाल नहीं कर रहे होते हैं. ऐसे मामलों से निपटने के लिए बैंक ने ये बड़ा कदम उठाया है. बैंक के जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अकाउंट का कैलकुलेशन 30 अप्रैल 2024 के आधार पर किया जाएगा. बैंक ने ऐसे ग्राहकों को नोटिस पहले ही भेज रखा है.
हालांकि बैंक ने बताया हैं कि ऐसे कई प्रकार के खाते जो 25 वर्ष से कम आयु के छात्र अकाउंट के अलावा पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई, एसएसवाई, एपीवाई, डीबीटी जैसी विशिष्ट योजनाओं के लिए जो अकाउंट खोले गए हैं, यह खाते इसके तहत बंद नहीं होगें.
बैंक के जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अगर अकाउंट इनएक्टिव हो जाता है और ग्राहक अकाउंट को दोबारा एक्टिव करवाना चाहते हैं तो ऐसे ग्राहकों को ब्रांच जाकर KYC फॉर्म भरना होगा. केवाईसी फॉर्म के साथ ग्राहक को जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी लगाने होंगे. इसके बाद उनका अकाउंट एक्टिव हो जाएगा. अधिक जानकारी की लिए ग्राहक बैंक जा सकते हैं.
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…