श्रेयसी सिंह (फोटो- IANS)
Paris Olympics 2024: बिहार के जमुई से बीजेपी के विधायक श्रेयसी सिंह पेरिस ओलंपिक में निशाना साधेंगी. पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए शॉटगन ट्रैप वूमेन प्रतियोगिता के लिए उनका चयन हुआ है. जमुई विधानसभा की विधायक श्रेयसी सिंह का पेरिस में आयोजित ओलंपिक खेल में शॉटगन ट्रैप वूमेन प्रतियोगिता में चयन हुआ है. ऐसे में जमुई विधायक अब ओलंपिक गेम में मेडल पर निशाना साधेंगी.
श्रेयसी सिंह बिहार की पहली एथलीट बन गई हैं, जिसका चयन ओलंपिक के लिए हुआ है. जमुई विधायक श्रेयसी सिंह के पेरिस ओलंपिक में चयन होने पर पूरे जिले में हर्ष का माहौल है. श्रेयसी सिंह ने ग्लासगो में हुए 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया था. उसी वर्ष उन्होंने 2014 एशियाई खेलों में इंचियोन में डबल ट्रैप टीम स्पर्धा में शगुन चौधरी और वर्षा वर्मन के साथ कांस्य पदक जीता था.
2018 में ऑस्ट्रेलिया कॉमनवेल्थ गेम्स में निशानेबाजी की वूमेन डबल ट्रैप स्पर्धा में गोल्ड मेडल पर श्रेयसी सिंह ने कब्जा जमाया था. इसी साल श्रेयसी सिंह को राष्ट्रपति द्वारा अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. श्रेयसी सिंह 2020 में भाजपा में शामिल हुईं. पार्टी ने उन्हें जमुई सीट से उतारा और उन्होंने जीत हासिल की.
विधायक श्रेयसी सिंह का जन्म 29 अगस्त 1991 को नई दिल्ली में हुआ. उनके पिता स्वर्गीय दिग्विजय सिंह सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री रहे. उनकी मां पुतुल सिंह भी सांसद रहीं. श्रेयसी सिंह ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन और मानव रचना विश्वविद्यालय फरीदाबाद से एमबीए की पढ़ाई की है.
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया की लगातार 5वीं जीत, कमिंस ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…
29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…