यूटिलिटी

Indian Railways: एमपी-यूपी वालों के लिए रेलवे का तोहफा, फिर शुरू हुई ये बंद पड़ी ट्रेनें, जानिए क्या होगा रूट

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कुछ कारणों से बंद पड़ी हुई ट्रेनों की सेवा को वापस शुरू करने का फैसला लिया है. अब फिर से पटरियों पर यह ट्रेनें दौड़ेंगी और रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. रेलवे ने 3 ट्रेनों को वापस से चलाने का फैसला लिया है. इस बात की जानकारी रेलवे ने प्रेस रिलीज करके दी है. जानिए यह कौन-सी 3 ट्रेनें है और यह किस रूट पर चलती हैं.

यह भी पढ़ें- Shocking: 100 की रफ्तार से चल रही थी ट्रेन, अचानक शीशा तोड़कर शख्स की गर्दन के पार हुआ सरिया, मौके पर ही मौत

ट्रेन नंबर 11109/ 11110 भी फिर दौड़ेगी

झांसी-लखनऊ-झांसी ट्रेन, गाड़ी नंबर 11109/ 11110 अब फिर से पटरी पर दौड़ने वाली है. इसे उत्तर रेलवे ने पूर्व में रद्द घोषित कर दिया था. अब रेलवे ने गाड़ी संख्या 11109 /11110 झांसी-लखनऊ-झाँसी एक्सप्रेस की सेवा को वापस शुरू करने का फैसला लिया है. गाड़ी संख्या 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई (VGLB) जंक्शन से चलकर उरई, कानपुर सेंट्रल से होते हुए लखनऊ पहुंचती है.

ट्रेन नंबर 22453 /22454 भी फिर दौड़ेगी

लखनऊ-मेरठ सिटी-लखनऊ गाडी नंबर 22453 /22454 की सेवा वापस शुरू करने का फैसला लिया है. प्रेस रिलीज में बताया गया, ‘रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने पूर्व में रद्द घोषित कर दी गई रेल गाड़ी संख्या 22453 /22454 लखनऊ-मेरठ सिटी-लखनऊ, राज्य रानी एक्सप्रेस की सेवा को वापस शुरू करने का निर्णय लिया है. गाड़ी संख्या 22453 लखनऊ से चलकर हरदोई, बरेली, मुरादाबाद,  हापुड़ से होते हुए मेरठ सिटी पहुंचती है.

ट्रेन नंबर 12190 /12189 भी फिर दौड़ेगी

हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन गाडी नंबर 12190 /12189 की सेवा को भी वापस शुरू करने का फैसला लिया गया है. प्रेस रिलीज में बताया‘रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने पूर्व में रद्द घोषित कर दी गई रेल गाड़ी संख्या 12190 /12189 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस की सेवा को वापस शुरू करने का निर्णय लिया है.’ गाड़ी संख्या 12190 हजरत निजामुद्दीन से चलकर आगरा, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई, सतना से होते हुए जबलपुर पहुंचती है.

Satwik Sharma

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

5 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

22 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

38 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

52 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago