एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान (फोटो- Screen grab from video)
MP News: मध्यप्रदेश की सियासत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh Chauhan) के ‘एक व्यक्ति, एक शादी’ वाले बयान के बाद गरमाई हुई है. दरअसल जिस मंच पर शिवराज ने ये बयान दिया था, उसी मंच पर उनकी सरकार के एक मंत्री बैठे हुए थे. जिनकी खुद चार पत्नियां है, इस मुद्दे को लेकर अब कांग्रेस सीएम शिवराज पर हमलावर है.
मुख्यमंत्री शिवराज गुरुवार को बड़वानी जिले के चाचरिया में पेसा एक्ट जागरूकता सम्मेलन में शामिल हुए थे. यहां उन्होंने कहा था कि मैं प्रदेश में एक कमेटी बना रहा हूं. इसमें समान नागरिक संहिता की तरह ‘एक व्यक्ति, एक शादी’ का नियम बनाया जाएगा.
शिवराज के इस बयान के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने शिवराज पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, “पहले शिवराज अपनी कैबिनेट में तो इस बात का पालन कराएं. जिस सभा में स्टेज पर उन्होंने ये बात कही, वहीं कुछ लोग बैठे थे, उनकी स्थिति क्या है क्या शिवराज जी से यह छुपा है”.
ये भी पढ़ें- Gujarat Elections: गुजरात में थमा प्रचार का शोर, आखिरी दिन दिग्गजों ने भरी हुंकार, दूसरे चरण में 93 सीटों पर घमासान
दरअसल, मंच पर जो मंत्री जी बैठे हुए थे. उनका नाम है प्रेम सिंह पटेल. बाला बच्चन ने मंच पर मौजूद कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज पहले अपनी कैबिनेट में इस बात को अमल में लाएं. उन्होंने सवाल किया, “मैं जानना चाहता हूं, क्या कॉमन सिविल कोड का पालन वह (शिवराज सिंह) अपनी कैबिनेट में सभी से करवाएंगे. जब विधानसभा का सत्र होगा तो मैं शिवराज सिंह जी से इस बारे में बात करूंगा”.
बच्चन ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता का मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसी बातें करते हैं. उन्हें महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की हालत और बढ़ती हुई जनसंख्या नहीं दिख रही है.
बता दें कि प्रेम सिंह पटेल पांच बार बड़वानी से विधायक रहे हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने शपथ पत्र में अपनी चार पत्नियों का जिक्र भी किया था. देश में लंबे समय से समान नागरिक संहिता पर बहस चल रही है. जिसका जिक्र बीजेपी चुनाव के दौरान काफी करती हुई दिखती है. वहीं विपक्ष इस मामले पर सरकार के खिलाफ नजर आता है.
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…
तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…
Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…