यूटिलिटी

Repo Rate: कार लोन और होम लोन होगा महंगा, RBI के रेपो रेट बढ़ाने से लगा झटका

Repo Rate:  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक बार फिर अपने रेपो रेट (Repo rate) में बढ़ोतरी कर दी है. जिसका असर होम लोन के अलावा दूसरे सभी तरह के लोन और ईएमआई पर पड़ेगा.

पूरे साल पर अगर निगाह डाली जाए तो इस साल आरबीआई द्वारा रेपो रेट को पांचवी बार बढ़ाया जा रहा है. RBI ने रेपो रेट में 0.35 वृद्धि करते हुए इसे 5.90 प्रतिशत से 6.25 प्रतिशत करने की घोषणा की है.  आरबीआई के इस फैसले से पर्सनल लोन समेत तमाम दूसरे लोन महंगे हो जाएंगे.

MPC की बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर ने लिया फैसला

रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी (MPC) की बैठक में आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने यह फैसला लिया है. महंगाई से जूझते आम आदमी के लिए अब कर्ज भी महंगा हो जाएगा. इसके अलावा जिन लोगों ने पहले से लोन ले रखा है, उनकी ईएमआई (EMI) की किस्त भी बढ़ जाएगी.

इसे भी पढ़ें: Business Idea: कम लागत में मोटी कमाई, भारी डिमांड में है ये बिजनेस

इस साल 2.25% की वृद्धि

अगर बात करें 2022 की तो इस साल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अब तक ब्याज दरों में कुल 2.25 फीसदी का इजाफा किया है. रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि उनका लक्ष्य देश में महंगाई दर को 6 फीसदी के निर्धारित लक्ष्य से नीचे लाना है.

कब-कब बढ़ा Repo Rate

मई 2022 में पहली बार रेपो रेट में 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी. फिर एक महीने बाद ही जून में रिजर्व बैंक ने इसमें 0.50 फीसदी का इजाफा किया. इसके बाद अगस्त में एक बार फिर केंद्रिय बैंक द्वारा इसे 0.50 प्रतिशत बढ़ाया गया तो सितंबर में भी इसमें 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की गई. उसके बाद यह पांचवी बार है, जब इसे बढ़ाया गया है.

क्या है रेपो रेट? जिसके बढ़ने से बढ़ती है ईएमआई

रेपो रेट आरबीआई (RBI) की वह ब्याज दर होती है, जिसपर वह दूसरे बैंकों को कर्ज देता है. इसलिए इसके बढ़ने से बैंकों द्वारा आम लोगों को दिए गए सभी तरह के Loan और ईएमआई भी महंगे हो जाते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

3 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago