भारतीय रेलवे (फोटो)
Indian Railways: सर्दियों के दौरान घने कोहरे और धुंध के कारण ट्रेनों के समय में देरी होती है. घने कोहरे की वजह से कम विजिबिलिटी के कारण भी ट्रेनें अक्सर लेट हो जाती है. हालांकि इसके बावजूद भी पैसेंजर्स को समय पर अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचाने के अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए रेलवे ने मैक्सिम स्पीड को बढ़ाने का फैसला किया है. रेलवे ने अधिकतम स्पीड को 60 किमी प्रति घंटा से बढ़ाकर 75 किमी घंटा करने का फैसला किया है. रेलवे ने बताया कि इस स्पीड पर ट्रेनों को चलाने में फॉग डिवाइस का इस्तेमाल लिया जाएगा, जो कोहरे से प्रभावित क्षेत्रों में सभी लोको पायलटों को दिया जाएगा.
भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने कहा, “यह निर्णय लिया गया है कि लोकोमोटिव में फॉग उपकरणों के उपयोग से कोहरे/खराब मौसम की स्थिति के दौरान अधिकतम अनुमेय गति (maximum permissible speed) को 60 किमी प्रति घंटे (किमी प्रति घंटे) से बढ़ाकर 75 किमी प्रति घंटा किया जा सकता है.”
ये भी पढ़ें- Crude Oil Price: क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? कच्चे तेल के दाम 11 महीनों के निचले स्तर पर पहुंचा
भारतीय रेलवे के मुताबिक, ‘यह तय किया गया है कि लोकोमोटिव में फॉग डिवाइस इस्तेमाल होने से कोहरा/खराब मौसम की स्थिति में अधिकतम संभावित स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटे की जा सकती है’. इसके साथ ही रेलवे ने सभी रेल जोन से अनुरोध किया है कि डेटोनेटर की पर्याप्त सप्लाई बरकरार रखें, जो कि रेल पर लगाए जाते हैं ताकि उसपर से इंजन के गुजरने से उसकी आवाज से ड्राइवर को अलर्ट किया जा सके. इसके साथ ही ट्रैक के साथ लाइम मार्किंग भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है.
रेलवे की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ‘सभी सिग्नल बोर्ड, व्हिसल बोर्ड, फॉग सिग्नल पोस्ट और जोखिम वाले व्यस्त लेवल क्रॉसिंग गेट पर जो कि दुर्घटना संभावित हैं, उन्हें या तो पेंट किया जाना चाहिए या वहां पीली/काली चमकदार धारियां लगानी चाहिए. कोहरे के मौसम की शुरुआत से पहले उनकी सही विजिबिलिटी के लिए पेंटिंग करने का काम पूरा किया जाना चाहिए. लेवल क्रॉसिंग पर उठाए जाने वाले बैरियर जहां भी जरूरी हैं, वहां पीली/काली चमकदार धारियां उपलब्ध कराई जाएं’. इसके अलावा ट्रेनों की सबसे पिछली बोगियों में एलईडी वाले फ्लैशर टेल लाइट्स लगाना सुनिश्चित करने को कहा गया है, जो कोहरे के मौसम में सुरक्षा के दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण हैं.
यही नहीं रेलवे ने लोको पायलटों को यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि ट्रेन किसी रेलवे लेवल क्रॉसिंग से गुजरने वाली है तो गेटकीपर और रोड का इस्तेमाल कर रहे बाकी लोगों को अलर्ट करने के लिए बार-बार व्हिसल बजाकर अलर्ट करें, ताकि लोग पहले से सावधान रहें कि यहां से ट्रेन गुजरने वाली है. गौरतलब है कि ठंड के मौसम में कोहरे की वजह से कई बार दुर्घटनाओं के मामले सामने आते रहे हैं.
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…