यूटिलिटी

Jio Recharge Offer: साल खत्म होने से पहले जियो का रीचार्ज, हजार रुपये तक का मिलेगा कैशबैक

Jio Recharge Offer: नया साल आने वाला है. अब महज एक हफ्ता ही बचा है. इससे पहले ईयर एंड पर तमाम टेलीकॉम कंपनियां बेहतरीन ऑफर्स दे रही हैं. इसमें बेहतरीन रीचार्ज प्लान्स के ऑफर्स भी हैं. कुछ ऐसा ही रिलायंस जियो ने भी किया है और वो धमाकेदार बेहतरीन प्लान्स लेकर आया है जिसमें 1000 रुपये तक का जबरस्त डिस्काउंट तक मिल रहा है. अगर आप भी इस बेहतरीन रीचार्ज प्लान का फायदा उठाना चाहते हैं तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में डिटेल्ड इनफॉर्मेशन देते हैं.

दरअसल, रिलायंस जियो साल खत्म होने से पहले एक खास रीचार्ज प्लान लाया है. इसमें आप 1000 रुपये के कैशबैक का फायदा उठा सकते हैं. आपको बता दें जियो का ये ऑफर 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक ही वैध है, अगर आपको ये फायदा चाहिए तो जल्दी से अपना नंबर रिचार्ज करा लें, वरना बेहतरीन ऑफर आपके हाथ से निकल जाएगा.

यह भी पढ़ें-IND vs SA, 1st Test: सुनील गावस्कर ने चुनी अपनी प्लेइंग इलेवन, कई दिग्गजों को किया शामिल

अगर आप जियो यूजर्स हैं, तो आपको इसके लिए अपना जियो नंबर रिचार्ज कराना होगा. इसके लिए आपको Mobikwik, TataNeu जैसे ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना होगा. जहां से आप अपने जियो नंबर को रिचार्ज करेंगे, तो आपको 1000 रुपये का कैशबैक ऑफर मिलेगा. आपको बता दें ये ऑफर जियो के सभी प्लान पर लागू है.

अगर आप फोन पे से जियो नंबर रिचार्ज करते हैं, तो अधिकतम 400 रुपए का रिवॉर्ज हासिल कर सकते हैं. आपको बता दें ये ऑफर पहले और तीसरे रिचार्ज पर लागू होगा. इसी तरह अगर पेटीएम ऐप का इस्तेमाल करके मोबाइल रिचार्ज करते हैं, तो अधिकतम 1000 रुपये कैशबैक हासिल कर पाएंगे. साथ ही 1300 रुपये रिवॉर्ड ले पाएंगे. इसके लिए आपको JIOPTM और JIODEC कोड का इस्तेमाल करना होगा. अमेजन पे की ओर से 250 रुपये का रिवॉर्ड दिया जा रहा है, जबकि Mobikwik की ओर से अधिकतम 250 रुपये सुपरकैश दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें-Train Cancelled: रेलवे के इन जोन ने कई ट्रेनों को किया कैंसिल, यात्रा करने से पहले चेक कर लें रूट!

TataNeu ऐप से रिचार्ज पर 50 NeuCoins दिए जा रहे हैं. Mobikwik ZIP ऑफर में 25 रुपये कैशबैक हासिल कर पाएंगे. वही अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड ऑफर में 2 फीसद फ्लैक छूट मिल रही है. Tata Neu HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड में 5 फीसद नियो क्वॉइन दिए जा रहे हैं, जो कि आपको बाद में शॉपिंग करने पर हेल्प कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

51 minutes ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

56 minutes ago

दिल्ली विधानसभा में गूंजी नन्हे पर्यावरण प्रहरियों की आवाज: राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद 2026 में विद्यार्थियों ने पेश किए समाधान

NATIONAL ENVIRONMENT CHILDREN PARLIAMENT 2026: दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG)…

1 hour ago

शिष्य की मौत के चर्चों के बीच प्रेमानंद महाराज का बड़ा बयान! भक्ति मार्ग पर टिके रहने का बताया सीक्रेट

Premanand Maharaj News: 'भक्ति का मार्ग आसान नहीं' प्रेमानंद महाराज ने बताए जीवन और साधना…

1 hour ago

‘दीपावली और होली पर मुफ्त सिलेंडर!’ योगी कैबिनेट के फैसले से करोड़ों परिवारों में खुशी की लहर, देखें खबर

UP News: योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट: यूपी में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे…

2 hours ago