कायरन पोलार्ड (सोर्स- आईसीसी)
Kieron Pollard: साल 2024 के जून में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है, इसको लेकर सभी टीम अभी से तैयारी में जुट गई है. इसी बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शर्मनाक प्रदर्शन करने वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाह रही है. इसी कड़ी में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कायरन पोलार्ड को अपनी समिति ओवर्स टीम के सहायक कोच के रुप में नियुक्त किया है.
4 जून 2024 से 30 जून 2024 के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन होगा. वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में ये टूर्नामेंट खेला जाएगा. पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय टीम को अलविदा करने वाले कायरन पोलार्ड के लिए बतौर कोच पहली बार ये जिम्मेदारी होगी, जब वह किसी इंटरनेशनल टीम के साथ जुड़ेंगे. आईपीएल में पोलार्ड मुंबई इंडियंस में बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभा रहे हैं.
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कायरन पोलार्ड को असिस्टेंट कोच नियुक्त करते हुए जानकारी देते हुए कहा कि पोलार्ड सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम के साथ सहायक कोच के रूप में जुड़ेंगे, जिससे उनके अनुभव से हमें वहां के हालात के बारे में बेहतर जानकारी हो सके. बता दें कि टी20 फॉर्मेट में कायरन पोलार्ड की गिनती दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों में की जाती है. उनके पास 600 से अधिक मैच खेलने का अनुभव है.
ये भी पढ़ें- IND vs SA, 1st Test: सुनील गावस्कर ने चुनी अपनी प्लेइंग इलेवन, कई दिग्गजों को किया शामिल
बता दें कि वेस्टइंडीज के दिग्गज कायरन पोलार्ड दो बार टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुके हैं. एक समय में वेस्टइंडीज टीम का टी20 फॉर्मेट में दबदबा देखने को मिलता था. कायरन पोलार्ड ने टी20 फॉर्मेट में 101 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इसके साथ ही वह अब इस फॉर्मेट में कुल 637 मुकाबले खेले हैं. पीसीएल के अगले सीजन में वह एक बार फिर से खेलते हुए दिखाई देंगे. ऐसे में पोलार्ड का एक्सपीरियंस इंग्लैंड टीम को टी20 वर्ल्ड कप में काफी मदद सर सकता है.
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…
Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…
India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन का विशाल लक्ष्य हासिल…
पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…
मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…
France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…