यूटिलिटी

RBI Penalty on 3 Banks: रिजर्व बैंक ने देश के तीन बैंकों पर ठोका 10 करोड़ का तगड़ा जुर्माना, जानें कहीं आपका खाता इनमें से किसी में तो नहीं

RBI Penalty on 3 Banks: नियमों की बली चढ़ाकर काम करने वाले बैंकों को लगातार भारतीय रिजर्व बैंक जुर्माना लगाता रहा है और अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है. नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाने के मामले में केंद्रीय बैंक ने देश के तीन बैंकों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. इतना ही नहीं, आरबीआई ने 5 कोऑपरेटिव बैंकों को भी नहीं छोड़ा है. केंद्रीय बैंक ने सबसे बड़ा जुर्माना सिटी बैंक पर लगाया है. इसके अलावा इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन ओवरसीज बैंक पर भी जुर्माना लगा है. कुल मिलाकर जुर्माना 10 करोड़ रुपये के करीब का है.

केंद्रीय बैंक द्वारा लगाए गए आरोपों पर सिटी बैंक पर सबसे ज्यादा 5 करोड़, बैंक ऑफ बड़ौदा पर 4.34 करोड़ और इंडियन ओवरसीज बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका है. जानकारी के मुताबिक निजी क्षेत्र के सिटी बैंक पर सबसे ज्यादा जुर्माना लगाया गया है. इस बैंक पर आरोप है कि वह बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट का उल्लंघन कर रहा है. साथ ही रिस्क मैनेजमेंट और वित्तीय सेवाओं की आऊटसोर्सिंग के लिए आरबीआई की गाइडलाइन्स का पालन नहीं कर रहा.

यह भी पढ़ें-Indian Railway: नैनीताल जाने वालों को मिली सोगात, पहली बार काठगोदाम के लिए मिलेगी डायरेक्ट ट्रेन

इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा पर लार्ज कॉमन एक्सपोजर के सेंट्रल रिपोजिटरी को बनाने से संबंधित नियमों के उल्लंघन का आरोप है. तीसरे बड़े बैंक की बात करें तो चेन्नई स्थित सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक को लोन और एडवांस के नियमों का न पालन करने का दोषी पाया गया है जिसके चलते केंद्रीय रिजर्व बैंक ने उसे भी लपेटे में ले लिया है.

यह भी पढ़ें-DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में हुई बढ़ोतरी, नए साल से पहले सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

खास बात यह है कि आरबीआई ने विभिन्न नियमों का उल्लंघन कर रहे 5 कोऑपरेटिव बैंकों पर भी तगड़ा जुर्माना लगा दिया है. इनमें श्री महिला सेवा सहकारी बैंक, पोरबंदर विभागीय नागरिक सहकारी बैंक, सर्वोदय नागरिक सहकारी बैंक, खंबात नागरिक सहकारी बैंक और वेजलपुर नागरिक सहकारी बैंक शामिल हैं. इन पर 25 हजार रुपये से 2.5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

2 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

2 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

2 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

3 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

3 hours ago