यूटिलिटी

क्या आपने देखा AI वाला फ्रिज, Samsung ने लॉन्च किए बेहतरीन फीचर्स के साथ ये Home Appliances

भारत में Samsung कपंनी नए-नए प्रोडेक्ट लेकर आती रहती है. वहीं इस समय सैमसंग कंपनी AI तकनीक पर काफी तेजी से काम कर रहा है. हाल ही में सैमसंग ने मुंबई BKC में स्थित Jio World Plaza में स्थित सैमसंग स्टोर पर कंपनी ने अपनी लेटेस्ट फ्रिज, वॉशिंग मशीन, स्मार्ट AC जैसे घरेलू उपकरण को Bespoke AI के साथ पेश किया. हमें इस Online To Offline स्टोर को विजिट करने का मौका मिला और किस तरह ये घरेलू उपकरण BeSpoke AI के साथ काम करते हैं, हमें यह समझने का भी मौका मिला.

Bespoke AI कैसे करता है काम?

सैमसंग के इन Bespoke AI वाले घरेलू उपकरण में में वाई-फाई, इंटरनल कैमरा और AI चिप्स का इस्तेमाल किया गया है. इन सभी उपकरण को आप SmartThings एप्लिकेशन के जरिए एक अनूठे AI कनेक्टेड टेक्नोलॉजी का अनुभव ले सकते हैं. यह अनुभव काफी ज्यादा आसान और फ्यूचरिस्टिक है. Samsung के BeSpoke Appliances में रेफ्रिजेरेटर, AC, माइक्रोवेव और वॉशिंग मशींस शामिल हैं. कैसे काम करते हैं? क्या है खास? आइए जानते हैं.

Refrigerator

इस रेफ्रिजेरेटर में AI Vision कैमरा है, जो कि 33 फूड आइटम्स को ऑटोमैटिकली पहचानने में हेल्प करता है. आपके इन फूड आइटम्स को फ्रिज में रखे हुए कितना टाइम हो गया है? फूड की क्या कंडीशन है? ये सभी AI Vision कैप्चर करता है. इतना ही नहीं फ्रिज के बाहर एक स्क्रीन है, जो आपको Recipes सजेस्ट करती है, वो भी आपके फ्रिज में रखे आइटम्स को देख कर.

इसमें शामिल स्मार्ट फूड मैनेजमेंट सिस्टम होने के चलते, यूजर्स को अपडेट मिलता रहेगा कि कौन-सा फूड एक्सपायर होने वाला है. इसमें दिया गया सिंगल कैमरा केवल अंदर के शेल्फ को ही कवर नहीं करता, बल्कि डोर बिंस को भी कैप्चर करता है.

Air Conditioner

यजूर्स इस AC से घर के दूर रहकर भी घर को ठंडा कर सकते हैं. इस AC में AI Geo Fencing है, जिसे आप कमांड दे सकते हैं. वहीं अगर आप घर के स्पेसिफाइड रेंज या आसपास हैं, तो SmartThings आपको AC ऑन-ऑफ करने का नोटिफिकेशन देगा, जिससे कि आप घर पहुंचे तो उससे पहले ही ये घर ठंडा कर दे. स्पेसिफाइड रेंज केवल 150m और 30 किलोमीटर की ही रेंज कवर करता है.

Microwave

आप इस माइक्रोवेव में डाइट रेसिपीज को पर्सनलाइज्ड कर सकते हैं. BeSpoke AI आपको Low Fat वर्जन में रेसिपीज को ऑटोमैटिकली कस्टमाइज करके देगा.

Washing Machine

AI कंट्रोल के साथ सैमसंग की ये नई फ्रंट लोड मशीन आपकी लॉंड्री के हिसाब से मशीन को अडस्ट करती है. ये ऑटोमैटिकली उस सेटिंग में अडस्ट हो जाता है, जिसमें आप रेगुलर वॉश करते होंगे. इसके अलावा AI Wash कपड़ों के वजन को भी सेंस करता है. कस्टम वॉश रेसिपी के लिए ये मशीन सब देखती है, जैसे की कैसा फैबरिक है? सॉफ्टनेस, वॉटर लेवल, सोइंग लेवल और कितना डिटरजेंट डालना है…ये सब देखता है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

18 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

21 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago