यूटिलिटी

Sarkari Naukri 2024: 12वीं पास के लिए नौसेना में बंपर भर्ती, सैलरी है बेहतरीन; ऐसे करें अप्लाई

Indian Navy Agniveer Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए नौसेना में भर्ती निकली है. भारतीय नौसेना में अग्निवीर के लिए एसएसआर (SSR) और एमआर (MR) पदों पर भर्तियां निकली हैं. अविवाहित पुरुष और महिलाएं इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. योग्य आवेदक भारतीय नौसेना के ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर विजिट करके अप्लाई कर सकते हैं. ध्यान रहे कि आवेदन का प्रॉसेस 13 मई 2024 से शुरू होगा. जबकि आवेदन के लिए आखिरी तारीख 27 मई 2024 है.

अग्निवीर भर्ती के लिए क्या है योग्यता?

भारतीय नौसेना के आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैथ्स और फिजिक्स के साथ 10+2 पास हो.

केंद्र, राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/ऑटोमोबाइल/कंप्यूटर साइंस/इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी/सूचना प्रौद्योगिकी में इंजीनियरिंग में तीन साल में डिप्लोमा 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण हो.

उम्र सीमा क्या है?

वैसे उम्मीदवार जो अग्निवीर में शामिल होना चाहते हैं उनका जन्म 1 नवंबर 2003 से 30 अप्रैल 2007 के बीच होना चाहिए.

अग्निवीर में सेलेक्श के लिए क्या है प्रोसेस?

अग्निवरों की चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होती है. पहले चरण में उम्मीदवारों को आईएनईटी (INET) की परीक्षा पास करनी होती है. जबकि, दूसरे चरण में PFT यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल है. उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि आईएनईटी (INET) की प्रवेश परीक्षा में परफार्मेंस के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद दूसरे फेज की परीक्षा में शामिल किया जाएगा.

अग्निवीर भर्ती 2024 आवेदन शुल्क

अग्निवीर पदों के लिए आवेदन करने वालों को परीक्षा शुक्ल के तौर पर 550 रुपये देना होगा. इसके साथ ही 18 फीसदी जीएसटी की भी देना होगा. उम्मीदवार परीक्षा फीस का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड के जरिए कर सकते हैं. इसके अलावा यूपीआई से भी भुगतान किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri: भारतीय सेना में अफसर बनने का मौका, सिर्फ ये योग्यता और सैलरी 61 हजार से भी अधिक

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

10 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

12 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

42 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

49 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

53 minutes ago