देश

Rajasthan: सवाई माधोपुर में भीषण सड़क हादसा, कार और अज्ञात वाहन की टक्कर में 6 लोगों की मौत; दर्शन के लिए जा रहा था परिवार

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और दो बच्चे घायल हो गए हैं. किसी अज्ञात वाहन ने कार को इतनी तेज टक्कर मारी कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं. मीडिया सूत्रों के मुताबिक कार में सवार सभी लोग रणथंभौर गणेश मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टर ने 6 को मृत घोषित कर दिया तो वहीं दो बच्चों का इलाज जारी है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक रणथंभौर गणेश मंदिर में दर्शन के लिए एक परिवार जा रहा था. इसी दौरान उनकी कार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर पहुंची और किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें कार के परखच्चे उड़े दिखाई दे रहे हैं. कार की हालत देखकर ये साफ हो रहा है कि टक्कर बहुत तेज थी. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि दो बच्चे घायल हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस के मुताबिक ये घटना सुबह आठ बजे बौंली थाना क्षेत्र में बनास पुल के पास हुई.

ये भी पढ़ें-MP News: शहडोल में रेत माफियाओं का आतंक, ASI को कुचल दिया ट्रैक्टर से, इससे पहले पटवारी की भी कर चुके हैं हत्या

सीकर का रहने वाला था परिवार

पुलिस ने बताया कि कार में सवार परिवार सीकर का रहने वाला था. सभी लोग गणेश जी के दर्शन करने रणथंभौर जा रहे थे. कार में कुल 8 लोग सवार थे जिसमें से 6 लोगों की मौत हो गई है और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घटना की सूचना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

इनकी हुई मौत

थाना अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि मृतकों में अनीता, संतोष, कैलाश, पूनम, मनीष और सतीश शर्मा की मौत हो गई है. हालांकि अभी मृतकों के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. ये परिजनों के पहुंचने के बाद ही हो सकेगी. वहीं हादसे में घायल दो बच्चों को बौंली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां से दोनों को जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे छानबीन जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

11 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

18 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

22 minutes ago

आंगन से गायब हुआ मासूम, जंगल में मिली लाश! नवसारी की इस वारदात से दहल उठे लोग; देखें VIDEO

Leopard Attack: यूपी के बहराइच में दो तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत का माहौल है,…

24 minutes ago

रतलाम में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की पेड़ से बांधकर धुनाई, माफी की गुहार लगाता रहा शिक्षक, बरसती रहीं चप्पलें

Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…

41 minutes ago

‘जब तक पैर साथ देंगे…’, SIR मार्च में जया बच्चन का तेवर, राहुल-अखिलेश के साथ धरने पर बैठीं विपक्ष की नेता

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…

46 minutes ago