यूटिलिटी

देश में एजुकेशन लोन की स्थिति बहुत खराब, कर्ज के बोझ तले छात्र, RBI की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

हाल ही में आई भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई ) की एक रिपोर्ट अनुसार, देश में एजुकेशन लोन की स्थिति बहुत खराब है. बैंको द्वारा दिए जाने वाले कर्ज में शिक्षा क्षेत्र में एनपीए सबसे अधिक बढ़ रहा है. वहीं RBI की रिपोर्ट के अनुसार, व्यक्तिगत ऋण के हालात भी कुछ ठीक नहीं हैं. हालांकि होम लोन में एनपीए की स्थ्ति सबसे कम है. यानि हम कह सकते हैं पढ़ाई को लेकर दिए जाने वाले कर्ज को अधिकांश छात्र लौटाने की स्थिति में नहीं हैं.

रिज़र्व बैंक ने वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (एफएसआर) का 29वां अंक जारी किया, जो वित्तीय स्थिरता के जोखिमों पर वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (एफएसडीसी) की उप-समिति के सामूहिक मूल्यांकन को दर्शाता है.

आंकड़ों के नजरिए से

रिजर्व बैंक की जून 2024 की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (FSR) से पता चलता है कि एजुकेशन लोन में गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (NPA) 3.6 प्रतिशत रहा, वहीं क्रेडिट कार्ड में 1.8 प्रतिशत, ऑटो लोन में 1.3 प्रतिशत और होम लोन में 1.1 प्रतिशत रहा. वहीं रिपोर्ट के अनुसार बैंक समूहों में पर्सनल लोन की सभी श्रेणियों में जीएनपीए अनुपात में कमी आई है. औद्योगिक क्षेत्र में, वाहन और परिवहन क्षेत्र को छोड़कर सभी प्रमुख उप-क्षेत्रों में परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ है.” बता दें कि बैंको द्वारा बांटे गए कर्ज के वापस ना आ पाने की स्थिति को NPA कहते हैं.

एजुकेशन लोन में उछाल

रिपोर्ट में वित्त विशेषज्ञों ने इस बात पर प्रकाश डाला कि देश के छात्रों के लिए विदेश में शिक्षा के मौजूद विकल्पों के कारण एजुकेशन लोन में उछाल देखा गया. विशेषज्ञों ने कहा, “पीक सीजन के दौरान एजुकेशन लोन में उछाल देखा गया और इससे कई बार चूक और NPA में भी वृद्धि हुई.”

हालांकि, इसके अलावा RBI ने कहा, “भारतीय अर्थव्यवस्था और वित्तीय प्रणाली मजबूत और लचीली बनी हुई है, जो व्यापक आर्थिक और वित्तीय स्थिरता पर आधारित है.”

इसे भी पढ़ें: भारत एक्सप्रेस पर प्रसारित होने वाला ‘कृषि एक्सप्रेस’ कार्यक्रम क्यों और किसके लिए?

पर्सनल लोन बढ़ा

रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2024 में पर्सनल लोन के तहत आवास सेक्टर को उधार देने में 36.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो अन्य सेक्टर में सबसे अधिक है. इसके बाद क्रेडिट कार्ड में 25.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि एजुकेशन लोन में 20.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. वहीं अन्य पर्सनल लोन में 19.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली. रिपोर्ट में वाहन और ऑटो लोन में 18.3 प्रतिशत की वृद्धि दिखाई गई है.

Rohit Rai

Recent Posts

जब PM मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र दिया, तो उसमें ‘सबका विश्वास’ और ‘सबका प्रयास’ भी जुड़ गया: अर्जुन मेघवाल

नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम…

14 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले फिर साथ आए पुराने साथी, BJP-SAD गठबंधन का अमित शाह ने किया ऐलान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से…

35 minutes ago

MP में अजब-गजब फैसला! शराब खरीदने से पहले डॉक्टर करेगा जांच, फिर मिलेगी दारू

Sagar Liquor News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से मौतों के बाद…

39 minutes ago

यूपी में सरकार बनने पर हर गरीब को 20 लाख रुपये, चंद्रशेखर का बयान वायरल; जानें सच

नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नाम से सोशल मीडिया…

48 minutes ago

‘कमल का फूल होगा सीएम पद का चेहरा’ केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

Keshav Prasad Maurya: जालौन के उरई पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस गठबंधन…

49 minutes ago

बिहार और दक्षिण कोरिया के बीच बढ़ेगा सहयोग, निवेश-टेक्नोलॉजी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते

South Korea Investment: दक्षिण कोरिया के सियोल में Korea-India Bridge 2026 का शुभारंभ हुआ, जिसमें…

58 minutes ago