यूटिलिटी

PPF से लेकर सुकन्या समृद्धि योजना में महीने की आखिर में हो सकता है बड़ा बदलाव! सरकार ले सकती है फैसला

अपनी कमाई का कुछ हिस्सा बचत के रुप में भविष्य के सुरक्षित करना लगभग सभी की प्राथमिकता में होता है. ऐसे में निवेश के लिए कई विकल्पों पर ध्यान दिया जाता है. खास तौर पर वे विकल्प प्राथमिकता में रहते हैं, जिन पर कम समय में ज्यादा मुनाफा मिलता है. वहीं इस बात का ध्यान भी रखा जाता है कि निवेश की गई रकम सुरक्षित रहे.

पोस्ट ऑफिस की योजनाएं जिसमें सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) और कर्मचारियों के लिए बनी निधि पीपीएफ (PPF) के अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही सीनियर सिटीजंस सेविंग स्कीम (Senior Citizens Saving Scheme) ये कुछ खास स्कीम है जिनमें अधिकांश लोग निवेश करना पसंद करते हैं. वहीं सितंबर महीने के आखिरी में सरकार इनमें से कई स्कीमों में बड़ा बदलाव कर सकती है. जिसका असर आपके निवेश पर पड़ सकता है.

ब्याद दरों में हो सकता है संशोधन

सरकार द्वारा लघु बचत योजनाओं (Small Saving Schemes) पर प्रत्येक तिमाही को आधार मानते हुए संशोधन किया जाता है. ऐसे में इस महीने की 29 या 30 तारीख को किया गया था.

बात करें PPF की तो इस काफी फायदेमंद निवेश माना जाता है. हालांकि, अभी तक बीते 42 महीनों से PPF पर मिलने वाली ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया है. अभी PPF की रकम पर अभी 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाता है. वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार इसमें बढ़ोतरी की जा सकती है. बता दें कि आखिरी बार इसमें अप्रैल 2020 में बदलाव किया गया था.

पोस्ट ऑफिस की स्कीम पर पड़ेगा यह असर

पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में अधिकांश लोग निवेश करना पसंद करते हैं. इनमें किसान विकास पत्र पर अभी सालाना ब्याज की दर 7.5 फीसदी है. वहीं इसमें कम से कम 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है.

वहीं सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर (SSY Interest Rates) में बीते तिमाही में कोई परिवर्तन नहीं किया था. इसे देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार इस स्कीम पर मिलने वाली ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है. वर्तमान में इस योजना में 8 प्रतिशत की दर से वार्षिक ब्याज दिया जाता है.

बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए इस योजना की शुरूआत की गई थी. योजना के अंतर्गत इसमें 10 वर्ष तक की बच्ची का खाता खुलवाया जा सकता है. वहीं इसमें निवेश की अवधि 15 साल तक है. इसके अलावा बेटी के 18 साल की आयु पूरी करने पर रकम का 50 प्रतिशत निकाला जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: PM मोदी के WhatsApp चैनल पर हुए 1 मिलियन फॉलोवर्स, एक दिन पहले ही किया था लॉन्च

वहीं नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (National Savings Certificate) स्कीम में जहां निवेशकों को 7.7 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जा रहा है वहीं, सीनियर सिटीजंस सेविंग स्कीम पर मिलने वाली 8.2 फीसदी की ब्याज दरों के भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

UN में वीटो पावर दिलाने उतरे पुतिन! रूस ने ठोकी भारत की दावेदारी, क्यों कांप उठा PAk?

India UNSC Permanent Seat: रूस लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार और…

15 minutes ago

‘दोस्ती और आतंकवाद एक साथ नहीं…!’ यूएन के मंच से जयशंकर ने पाकिस्तान को जमकर रगड़ा

S Jaishankar UNGA Speech 2026: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने UNGA के 81वें सत्र में…

1 hour ago

14 घंटे में टूटेगा कुदरत का कहर! 85 की स्पीड से चक्रवाती तूफान और 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: IMD ने 27 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक…

2 hours ago

आज का राशिफल: वृद्धि योग और सूर्य कृपा से 4 राशियों पर बरसेगा धन, जानें मेष से मीन का पूरा भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज 27 सितंबर रविवार को वृद्धि योग और रेवती नक्षत्र का दुर्लभ…

4 hours ago

पितृ पक्ष 2026: प्रतिपदा श्राद्ध से शुरू होंगे पितरों के महाअनुष्ठान; नोट कर लें तर्पण का सबसे शुभ कुतुप मुहूर्त

पितृ पक्ष 2026 में 27 सितंबर को प्रतिपदा श्राद्ध से पूर्वजों के अनुष्ठान शुरू हो…

4 hours ago