देश

Lok Sabha Elections: दक्षिण में BJP की पकड़ मजबूत! NDA में शामिल हुई JDS, अमित शाह से मुलाकात के बाद कुमारस्वामी का ऐलान

National Democratic Alliance: लोकसभा चुनाव से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष अपने-अपने गठबंधन को मजबूत करने में लगे हुए हैं. विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ बीजेपी नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए (NDA) को रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है. वहीं बीजेपी भी अपने गठबंधन एनडीए को चुनाव से पहले और मजबूत करने में लगा हुआ है. माना जा रहा है कि इस बार के चुनाव को लेकर बीजेपी साउथ में थोड़ी कमजोर हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कर्नाटक के पूर्व सीएम और जनता दल सेक्युलर (JDS) नेता एचडी कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) से मुलाकात की.

अमित शाह से मुलाकात के बाद पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल सेक्युलर (JDS) ने बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने का ऐलान कर दिया है.

‘औपचारिक रूप से प्रारंभिक मुद्दों पर चर्चा हुई’

दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा, “आज हमने औपचारिक रूप से भाजपा के साथ हाथ मिलाने और NDA का हिस्सा बनने पर चर्चा की. हमने औपचारिक रूप से प्रारंभिक मुद्दों पर चर्चा की है. हमारी ओर से कोई मांग नहीं है.” वहीं पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “हम एनडीए में उनका तहे दिल से स्वागत करते हैं. यह एनडीए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण नए इंडिया, मजबूत भारत को और मजबूत करेगा. वहीं एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि गठबंधन हो गया और हम आगे अब सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा करेंगे.”

NDA को होगा फायदा

लोकसभा चुनाव में बीजेपी लगातार अपने पैर साउथ में मजबूत करने की कोशिश कर रही है. ऐसे में जेडीएस का एनडीए में शामिल हो जाना कहीं न कहीं दक्षिण में बीजेपी को मजबूत करेगा. हालांंकि कुछ महीने पहले कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को अच्छी जीत मिली थी और जेडीएस मात्र 19 सीटों पर सिमट कर रह गया था. लेकिन अब यह गठबंधन काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि कर्नाटक में बीजेपी को कांग्रेस के हाथों करारी हार मिली थी. ऐसे में बीजेपी को लोकसभा चुनाव के लिए जेडीएस की जरुरत थी. वहीं खबरों के मुताबिक, अमित शाह और एचडी कुमारस्वामी की मुलाकात में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सीटों को लेकर भी चर्चा हुई है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

3 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

16 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

29 minutes ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

42 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

54 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

1 hour ago