1 दिसंबर से लागू होने वाले हैं ये 5 बड़े बदलाव
Rule changes From 1st sept: देखते ही देखते नवंबर का महीना खत्म होने जा रहा है और सितंबर का महीने शुरू होने वाला है. देश में हर महीने की पहली तारीख को कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं. ऐसे में 1 दिसंबर को भी कई रुल चेंज होने जा रहे हैं. इसका सीधा आम आदमी की जेब पर असर डाल सकता है. 1 दिसंबर को लागू होने वाले बदलावों में LPG गैस सिलेंडर के दाम से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियम तक शामिल है. चलिए आज हम आपको 5 बड़े बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं.
जैसा कि हर महीने पहली तारीख को LPG गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव होता है. ऐसे में इस बार भी 1 दिसंबर को LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव की संभावना है. जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला है. नवंबर महीने की पहली तारीख को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा देखने को मिली थी. बता दें ऑयल एंड गैस वितरण कंपनियां हर महीने के पहले दिन कीमतों में बदलाव करती हैं और इस बार भी ऐसा देखने को मिल सकता है. ऐसी उम्मीद है कि लंबे समय से स्थिर 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर में बदलाव किया जा सकता है.
वहीं LPG की कीमतों के साथ-साथ 1 दिसंबर को एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी संशोधन किया जाएगा. अगर कीमतों में बदलाव होता है, तो हवाई यात्रियों पर इसका असर पड़ सकता है. ईंधन की बढ़ती या घटती कीमतों का सीधा असर विमान किराए पर होता है.
ये भी पढ़ें: कर्मचारी राज्य बीमा निगम और आयुष्मान भारत को जोड़ने पर काम कर रही केंद्र सरकार, 14.43 करोड़ लोगों को होगा फायदा
क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं के लिए SBI ने नए नियम जारी किए हैं. 1 दिसंबर से डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म या मर्चेंट पर किए गए लेनदेन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं दिए जाएंगे. यह बदलाव SBI के 48 प्रकार के क्रेडिट कार्ड्स पर लागू होगा. यदि आप डिजिटल गेमिंग का शौक रखते हैं और SBI क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं, तो इस बदलाव का ध्यान रखना जरूरी है.
TRAI ने ओटीपी और कमर्शियल मैसेजिंग के लिए नए ट्रेसेबिलिटी नियम लागू करने का निर्णय लिया है. यह नियम 1 दिसंबर से प्रभावी होगा. इसके तहत टेलीकॉम कंपनियों को भेजे गए सभी मैसेज ट्रैसेबल होंगे, जिससे फिशिंग और स्पैम के मामलों में कमी आएगी. हालांकि, इससे ओटीपी की डिलीवरी में थोड़ी देरी हो सकती है, जिसे ग्राहकों को ध्यान में रखना होगा.
अगर आपको दिसंबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो एक बार हॉलिडे कैलेंडर पर जरूर ध्यान दें. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, इस महीने विभिन्न राज्यों में स्थानीय त्योहारों और आयोजनों के चलते 15 से अधिक दिन बैंक बंद रह सकते हैं. इसमें हर राज्य के दूसरे और चौथे शनिवार व रविवार के अवकाश शामिल हैं.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…