देश

कनाडा में भारतीय राजनयिकों की निगरानी कर रही ट्रूडो सरकार, Audio-Video से लेकर Phone Calls को किया जा रहा इंटरसेप्ट

भारत और कनाडा के बीच पिछले करीब डेढ़ साल से चल रहा राजनयिक तनाव खत्म होमे का नाम नहीं ले रहा है. इसी बीच एक और खबर सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि कनाडा भारतीय कॉन्सुलेट के अफसरों की निगरानी कर रहा है. यहां तक कि उनके फोन कॉल को भी इंटरसेप्ट किया जा रहा है. इस बात की जानकारी केंद्र सरकार ने संसद में दी है.

राजनयिकों की हो रही निगरानी

केंद्र सरकार ने संसद को बताया कि कनाडा ने वैंकूवर स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को सूचित किया है कि उनकी ऑडियो और वीडियो की निगरानी की जा रही है, साथ ही उनकी निजी बातचीत भी इंटरसेप्ट की जा रही है.

संसद में सरकार ने दी जानकारी

विदेशी मामलों के राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में इस संबंध में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि दोनों देशों को एक-दूसरे की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए, ताकि द्विपक्षीय संबंध मजबूत रह सकें. जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि क्या कनाडा में भारतीय राजनयिकों पर साइबर निगरानी या अन्य तरीकों से दबाव डाला जा रहा है, तो उन्होंने लिखित रूप में बताया कि वैंकूवर में भारतीय कॉन्सुलेट के अधिकारियों को कनाडाई सरकार ने इस निगरानी की जानकारी दी थी.

यह भी पढ़ें- Canada: ट्रूडो ने भारत के खिलाफ उठाया बड़ा कदम, निज्जर हत्याकांड में इन 4 भारतीयों के खिलाफ सीधे ट्रायल का ऐलान

दोनों देशों के बीच बढ़ा तनाव

यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है, जब पिछले साल कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाया था. इस आरोप के बाद से दोनों देशों के बीच राजनयिक रिश्तों में तनाव बढ़ गया था. भारत ने इस मामले को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी पर खालिस्तानियों को समर्थन देने का आरोप लगाया था. इसके बाद से दोनों देशों के रिश्तों में उतार-चढ़ाव जारी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

2 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

2 hours ago