यूटिलिटी

Post Office की ये है शानदार स्कीम, सिर्फ ब्याज से ही कमाई होगी 2 लाख रुपये, इतना करना होगा निवेश

Post Office Best Schemes: हर व्यक्ति अपनी आमदनी का एक हिस्सा सेविंग करता है उसको ऐसी जगह निवेश करता है, जहां पर उसका पैसा सुरक्षित रहने के साथ ही अच्छा रिटर्न भी मिले. इसको देखते हुए पोस्ट ऑफिस की कई योजनाएं लोकप्रिय हो रही हैं. इन स्कीम में आप कम पैसा लगाकर अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं. ऐसी ही पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉडिट स्कीम है. इसमें सरकार की तरफ से जोरदार ब्याज दिया जा रहा है.

तगड़ा मिलता है ब्याज

पोस्ट ऑफिस में सभी आयु वर्ग के लिए सेविंग स्कीम्स संचालित हो रही है. पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम की बात करें तो इसमें जोरदार रिटर्न, सुरक्षित निवेश के साथ ही टैक्स में छूट का लाभ भी मिलता है जो इस स्कीम को लोकप्रिय बनता है. इस स्कीम के तहत प 5 साल के लिए पैसों का निवेश किया जाता है. वहीं सरकार की ओर से इस अवधि के निवेश के लिए 7.5 प्रतिशत का ब्याज का ऑफर है.

सिर्फ इतना करना होगा निवेश

पोस्‍ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम के तहत अलग-अलग टेन्योर के लिए इन्‍वेस्‍टमेंट कर सकते हैं. इतना ही नहीं इसमें 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए पैसे को जमा किया जा सकता है. वहीं एक साल के लिए निवेश करने पर 6.9 प्रतिशत का ब्‍याज मिलता है, जबकि 2 या 3 साल के लिए पैसे निवेश करने पर 7 प्रतिशत की दर निश्चित की गई है. इसी प्रकार 5 साल के लिए पोस्‍ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करने पर 7.5 प्रतिशत की दर से ब्‍याज मिलता है.

ये भी पढ़ें: महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, अब हर साल मिलेंगे 10 हजार रुपए, सरकार की सुभद्रा योजना में इस तारीख तक आएगी किस्त

ब्याज से ही कमा लेंगे 2 लाख रुपये

पोस्‍ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में ब्याज से होने वाली आमदनी को जोड़ें तो यदि किसी निवेशक ने इस स्कीम में 5 साल के लिए 5 लाख रुपये निवेश किया है, तो फिर 7.5 फीसदी के हिसाब से उसे इस अवधि में डिपॉजिट पर 2,24,974 रुपये का ब्याज मिलेगा. वहीं कुल मैच्‍योरिटी पर राशि बढ़कर 7,24,974 रुपये हो जाएगी. इसका मतलब आपको महज ब्‍याज से ही 2 लाख रुपये मिल जाएंगे.

टैेक्स में छूट का भी मिलता है लाभ

टाइम डिपॉजिट स्कीम में इनकम टैक्स डिर्पाटमेंट एक्ट 1961 के सेक्शन 80C के तहत ग्राहक को टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है. इस योजना में सिंगल अकाउंट या ज्वाइंट अकाउंट खुलवाया जा सकता है. 10 साल से ज्यादा साल के बच्चे का खाता उसके परिजन के जरिए कम से कम 1,000 रुपये से खाता खुलवाया जा सकता है. इसमें सालाना आधार पर ब्याज का पैसा जुड़ता रहता है. साथ ही इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

8 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

28 minutes ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

49 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

1 hour ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

1 hour ago