आस्था

पितृ पक्ष में भूल से भी ना करें इन चीजों का दान, पितृ देव हो जाएंगे नाराज

Pitru Paksha 2024 Daan Things Do Not Donate: इन दिनों पितृ पक्ष चल रहा है, जिसकी शुरुआत 17 सितंबर से हो चुकी है. इस साल पितृ पक्ष का समापन 2 अक्टूबर को सर्वपितृ अमवस्या के दिन होगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष में दान का विशेष महत्व है. कहते हैं कि अगर पितृ पक्ष में शुभ चीजों का दान किया जाए तो पितृ देव प्रसन्न होकर अपने वंशजों का जीवन खुशहाल कहते हैं. लेकिन, पितृ पक्ष के दौरान कुछ चीजों का दान करने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं कि पितृ पक्ष में किन चीजों का दान भूल से भी नहीं करना चाहिए.

लोहा

पितृ पक्ष में लोहा या उससे बने बर्तनों का दान नहीं करना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि पितृ पक्ष में इसका दान अशुभ माना गया है. लेकिन, अगर आप चाहें तो पितृ पक्ष की अवधि में सोने-चांदी या पीतल के बर्तनों का दान कर सकते हैं.

चमड़े से बनी चीजें

पितृ पक्ष के 15 दिनों की अवधि में चमड़े से बनी चीजों वस्तुओं का इस्तेमाल निषेध है. कहा जाता है कि पितृ पक्ष में चमड़े का प्रयोग बहुत अशुभ होता है. ऐसे में इस दौरान चमड़े से बनी चीजों का दान करने से बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें: पितृ पक्ष में दिखे पूर्वजों से जुड़े ये संकेत तो समझिए पलटने वाली है किस्मत, पितरों की कृपा से होगी खूब तरक्की

पुराने वस्त्र

हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, पितृ पक्ष में पुराने वस्त्रों का दान भूलवश भी नहीं करना चाहिए. यह बेहद अशुभ माना गया है. ऐसे में श्राद्ध पक्ष में ब्रह्मणों को नए वस्त्र ही दान करने चाहिए.

काले कपड़े

किसी भी धार्मिक अनुष्ठान या शुभ कार्य में काले रंग के वस्त्रों का इस्तेमाल निषेध है. पितृ पक्ष में अक्सर लोग कंबल दान करते हैं. ऐसे में पितृ पक्ष के दौरान काले रंग के कंबल का दान भूल से भी ना करें. यह बहुत अशुभ माना गया है.

तेल

शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष में किसी भी तरह के तेल का दान नहीं करना चाहिए. कहा जाता है कि श्राद्ध पक्ष में भूलकर भी सरसों के तेल का दान नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से पितर नराज हो सकते हैं.

बचा हुआ या बासी भोजन

पितृ पक्ष के दौरान पितरों को केवल शुद्ध वस्तुएं अर्पित करने चाहिए. इस दौरान भूल से भी पितरों को जूठा या बचा हुआ खाना नहीं देना चाहिए. इसके अलावा इस दौरान किसी को भी बासी या जूठा भोजन नहीं खिलाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: पितृ पक्ष में करें इन 5 चीजों का दान, पूर्वज होंगे प्रसन्न; घर-परिवार हमेशा रहेगा खुशहाल

Dipesh Thakur

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

7 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

7 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

8 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

8 hours ago