सूर्य-केतु-शुक युति.
Surya Ketu Shukra Yuti Effect on Zodiac: ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, सूर्य देव 16 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं. इस राशि में सूर्य की उपस्थिति 16 अक्टूबर तक रहेगी. कन्या राशि में पहले से शुक्र और केतु विराजमान हैं. ऐसे में इस राशि में सूर्य, शुक्र और केतु की युति होगी. 18 साल बाद इन तीन ग्रहों की युति हुई है. ऐसे में सूर्य, शुक्र और केतु का एकसाथ आना दुर्लभ माना जा रहा है. तीन ग्रहों के इस दुर्लभ संयोग से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की प्रबल संभावना है. आइए जानते हैं कि ग्रहों का यह दुर्लभ संयोग किन राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होगा और युति योग का किन राशियों के जीवन पर शुभ प्रभाव पड़ेगा.
कन्या राशि में 18 साल बाद बने सूर्य-शुक्र और केतु के दुर्लभ संयोग मेष राशि के लिए अत्यंत खास माना जा रहा है. तीन ग्रहों की युति से इस राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ होगा. इस योग के शुभ प्रभाव से जीवन के तमाम क्षेत्रों में जबरदस्त सफलता मिलेगी. आकस्मिक धन लाभ का योग है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. साथ में काम करने वालों के अच्छे संबंध बनेंगे. करियर में तरक्की होगी. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा.
तीन ग्रहों की युति से सिंह राशि से जुड़े जातकों को विशेष लाभ होगा. हर प्रकार की चिंताएं दूर होंगी. अटके हुए काम पूरे होंगे. बिजनेस करने वालों को लाभ कमाने का भरपूर अवसर प्राप्त होगा. व्यापार में मोटा मुनाफा हो सकता है. परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर होंगे. नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीद सकते हैं. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिलेगी.
सूर्य, शुक्र और केतु की युति कन्या राशि में ही हुई है. ऐसे कन्या राशि के लिए यह समय अत्यंत शुभ साबित हो सकता है. किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिलेगी. धार्मिक कार्यों रुचि बढ़ेगी. समाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा मिलेगी. आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. सेहत अच्छी रहेगी. नौकरी-व्यापार में तरक्की के भरपूर अवसर प्राप्त होंगे. अटके हुए काम पूरे होंगे.
यह भी पढ़ें: बुध के कन्या राशि में प्रवेश करते ही इन 3 राशि वालों का होगा प्रमोशन, सैलरी में बढ़ोतरी के भी प्रबल योग
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…