देश

संदेशखाली में आपबीती बताने वाली महिलाओं पर हमले शुरू, जानें कैसे शाहजहां शेख ने खड़ा किया इतना बड़ा साम्राज्य?

Sandeshkhali Violence Update: संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीड़न का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. भाजपा सत्ताधारी टीएमसी पर इस मामले में पूरी तरह हावी है. संदेशखाली में जिन महिलाओं ने मीडिया के सामने आकर अपनी आपबीती बयां की अब उन पर हमले हो रहे हैं. उन्हें चुप रहने की धमकिया मिल रहीं हैं. जो महिलाएं पहले शाहजहां शेख के खिलाफ खुलकर बोल रही थीं उन्होंने अब चुप्पी साध ली हैं.

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि 2 महिलाओं से दुष्कर्म हुआ. एक की शिकायत मैंने दर्ज कराई है. दूसरी पर उन्होंने चुप्पी साध ली है. बता दें कि यौन उत्पीड़न का मुख्य केंद्र संदेशखाली का ब्लाॅक-2 है. पुलिस को 18 फरवरी से लेकर अब तक 1250 से अधिक शिकायतें मिली हैं. इनमे 400 तो जमीन हड़पने की हैं. वहीं एसटी आयोग को आदिवासी महिलाओं के यौन उत्पीड़न की 50 शिकायतें मिली हैं. आयोग जांच कर मामला दर्ज करेगा.

जानें कौन हैं शाहजहां शेख?

शाहजहां शेख कहां का रहने वाला है कोई नहीं जानता. साल 2000 में वो मछली पालन केंद्र में मजदूरी करने का काम करता था. सब्जी भी बेची. फिर ईंट-भट्टे का काम करने लगा. यहां काम करते-करते उन्होंने मजदूरों की यूनियन बनाई और फिर सीपीएम से जुड़ गए.

ये भी पढ़ेंः किसानों का दिल्ली कूच 29 फरवरी तक टला, दिल्ली में सिंघू-टिकरी बाॅर्डर पर आवाजाही शुरू, पढ़ें पूरा अपडेट

ममता के सिंदूर और नंदीग्राम आंदोलन में जब वामदलों के पांव उखड़ने लगे तो वो सीपीएम से टीएमसी में आ गया. टीएमसी में आने के बाद उसने मुकूल राॅय और ज्योति प्रिय मलिक से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी. यही मलिक राशन घोटाला मामले में जेल में बंद है वहीं शाहजहां शेख फिलहाल फरार चल रहा है. जानकारी के अनुसार वह 2 से 4 हजार करोड़ की संपत्ति का मालिक है.

मामले में अब तक भाजपा लगातार प्रदर्शन कर रही है. भाजपा सांसदों के महिला प्रतिनिधिमंडल को पुलिस वहां 2 बार जाने से रोक चुकी है. वहीं भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार तो पुलिस से भिड़ गए. वहीं मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग और एसटी कमीशन फिलहाल मामले की जांच में जुटा है. कुल मिलाकर लोकसभा चुनाव से पहले संदेशखाली का मुद्दा ममता सरकार के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है.

ये भी पढ़ेंः PM मोदी ने किया जामनगर में रोड शो, गुजरात का पहला AIIMS खुलेगा; 52 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

9 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

25 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

1 hour ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

1 hour ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

2 hours ago