यूटिलिटी

Business: इस छोटे से बिजनेस से होगी हर महीने 1 लाख रु तक की कमाई! सरकार भी करेगी आपकी मदद, जानिए डिटेल्स

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप मोदी सरकार की मुद्रा योजना का लाभ उठा सकते हैं. इसके तहत आपको किफायती ब्याज दरों पर 4 लाख रुपये का लोन मिलेगा. ये पापड़ बनाने का बिजनेस है. पापड़ का बिजनेस सिर्फ 2 लाख रुपये में शुरू किया जा सकता है. राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम ने इसके लिए एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है, जिसके जरिए आपको मुद्रा योजना के तहत सस्ते दर पर 4 लाख रुपए का कर्ज मिल जाएगा.

इस रिपोर्ट के मुताबिक कुल छह लाख रुपये के निवेश से करीब 30 हजार किलोग्राम उत्पादन क्षमता तैयार की जाएगी. इस बिजनेस को शुरू करने में आपको 6.05 लाख रुपए खर्च होंगे. कुल लागत में अचल पूंजी और कार्यशील पूंजी की लागत शामिल है. फिक्स्ड कैपिटल में दो मशीन, पैकेजिंग मशीन उपकरण जैसे सभी खर्च शामिल होते हैं. वर्किंग कैपिटल में स्टाफ का तीन महीने का वेतन, तीन महीने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल और उपयोगिता उत्पादों की लागत शामिल है. इसके अलावा किराया, बिजली, पानी, टेलीफोन बिल जैसे खर्चे भी इसमें शामिल हैं.

ये भी पढ़े- Multibagger Stocks: इन 3 स्टॉक ने दिए ज़बरदस्त रिटर्न, एक महीने में डबल हो गया पैसा!

पापड़ बनाने का बिजनेस शुरू करे

पापड़ बनाने का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको स्विफ्टर, दो मिक्सर, प्लेटफॉर्म बैलेंस, बिजली से चलने वाला ओवन, मार्बल टेबल टॉप, चकला बेलन, एल्युमीनियम के बर्तन और रैक जैसी मशीनरी की जरूरत होगी. पापड़ बनाने के बिजनेस के लिए कम से कम 250 स्क्वायर फीट जगह की जरूरत होगी. अगर आपके पास अपनी जगह नहीं है तो इसे किराए पर लिया जा सकता है. जिसके लिए आपको हर महीने कम से कम 5 हजार रुपए किराए के तौर पर देने होंगे. जनशक्ति के लिए तीन अकुशल श्रमिक, दो कुशल श्रमिक और एक पर्यवेक्षक की आवश्यकता होगी. इन सभी के वेतन पर 25 हजार रुपये खर्च होंगे, जिसे वर्किंग कैपिटल में जोड़ा गया है.

6 लाख रुपये की कुल पूंजी में से 2 लाख रुपये आपको खुद से लगाने होंगे. सरकार की मुद्रा योजना के तहत आपको 4 लाख रुपये का कर्ज मिलेगा. इसके लिए आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत किसी भी बैंक में आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा, जिसमें कई सारी डिटेल्स भरनी होंगी. किसी तरह की प्रोसेसिंग फीस या गारंटी फीस देने की जरूरत नहीं है. लोन की रकम 5 साल में वापस की जा सकती है.

उत्पाद बनने के बाद उसे थोक में बेचना पड़ता है. इसके लिए छोटे किराना स्टोर व सुपर मार्केट व बड़े रिटेलर्स से संपर्क कर इसकी बिक्री बढ़ाई जा सकती है. एक अनुमान के मुताबिक पापड़ के कारोबार में मुनाफा निवेश राशि का पांचवां हिस्सा होता है. अगर आप 5 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो आप हर महीने 1 लाख रुपये कमा सकते हैं. इसमें आपका मुनाफा 35-40 हजार रुपए तक हो सकता है.

Dimple Yadav

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

5 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

17 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

55 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

1 hour ago