मनोरंजन

Khesari Lal Yadav: तो..भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ देंगे खेसारी लाल यादव! बेटी की फोटो से छेड़छाड़ पर बोले- फैमिली को टारगेट मत करो

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. खेसारी की फिल्में और गानें सोशल मीडिया पर धमाल मचाते हैं. लेकिन एक्टर अपने काम से ज्यादा विवादों में उलझे हुए रहते हैं. कभी पवन सिंह के साथ जुबानी जंग तो कभी अपने ही बयान में फंसना. इतना ही नहीं उन्हें तो अपने रिश्तेदार की वजह से फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ जाता है. लेकिन  जब तक बात उन तक सीमित थी, तब तक वो चुप थे. पर अब मामला उनकी बेटी कृति तक पहुंच गया है. इसलिए वो चुप नहीं रह सके. खेसारी लाल यादव ने लाइव आकर कहा कि उनकी बेटी को बीच में ना लाया जाए.

क्या है पूरा मामला

खेसारी लाल यादव कई दिनों से खुद को विवादों से दूर रखने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन बात जब बेटी पर आई तो वो खुद को रोक नहीं पाए. दरअसल, खेसारी के किसी करीबी दोस्त ने लाइव पर एक लड़के को थप्पड़ मार दिया था. जिसके बाद पूरा राजपूत समाज उनके खिलाफ हो गया. लेकिन इस बदले की आग में खेसारी की बेटी कृति का नाम घसीटा जा रहा है. कृति के फोटो और नाम पर तरह- तरह के अश्लील गानें बनाए जा रहे हैं.

खेसारी लाल यादव का वीडियो

खेसारी लाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में खेसारी लाल कहते हैं, ‘मैं दिन रात सिर्फ मनोरंजन का  काम करना चाहता हूं. मुझे काम करने दो. अगर आप लोगों को लगता है कि मैंने भोजपुरी भाषा के लिये कुछ नहीं किया है और कुछ नहीं कर पाऊंगा. मैं जनता से पूछता हूं कि आप लोग बताओ कि क्या मैं आप लोगों का मनोरंजन ठीक से नहीं कर पाता. या मैं आपके मनोरंजन में कोई कमी करता हूं’.

‘भोजपुरी भाषा की अच्छी फिल्मों के लिये सर्दी हो, गर्मी या मैं बीमार भी हूं, तो काम करता हूं. आप लोग पूरे इंडस्ट्री में पूछ सकते हैं मेरे काम करने की  क्षमता को. अगर किसी इंसान को ऐसा लगता है कि मैं भोजपुरी के लायक नहीं हूं, भोजपुरी समाज के लायक नहीं हूं, तो मैं इस भोजपुरी समाज को छोड़कर किसी और इंडस्ट्री में चला जाऊंगा. मुझे मेहनत करना आता है. मैं वहां भी अपने आपको साबित करूंगा. ऐसा नहीं है कि मैं नहीं कर पाऊंगा, क्योंकि मुझे करना आता है.

ये भी पढ़ें- Box Office: ‘दृश्यम 2’ की बंपर कमाई जारी, ‘भेड़िया’ भी पटरी पर लौटी, जानिए दोनों फ़िल्मों ने कितने करोड़ कमाए

खेसारी हुए इमोशनल

Khesari Lal Yadav 29 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से लाइव आए और कहा, मैं एक कलाकार होने के साथ-साथ एक पिता भी हूं. मेरी बेटी को टारगेट किया जा रहा है. जो हथियार लेकर खेसारी के पीछे पड़े थे, वो अब कहां हैं? मेरे परिवार ने आपका क्या बिगाड़ा है?

‘पीछा मेरे काम का करो, बेटी बहन ने क्या बिगाड़ा है?’

खेसारी के आगे कहा, यूट्यूब से मेरे 200 गाने एक साथ डिलीट हो गए हैं. सब खेसारी को खत्म करना चाहते हैं. मैं कलाकार नहीं, पिता बनकर बात करना चाहता हूं. क्या आपने घर में बेटी- बहन नहीं है? मेरे काम के पीछे पड़ो लेकिन परिवार को घसीटना ठीक नहीं है. किसी के बेटी की फोटो और नाम पर अश्लील गाने बनाना सही नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘ऐसी पाबंदी पहले कभी नहीं देखी…’ CJP प्रदर्शन से थमा दिल्ली का चक्का, नई दिल्ली-निजामुद्दीन स्टेशन सील

Delhi News: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने…

4 minutes ago

‘रेलवे-मेट्रो रोकी, सेना-सीआरपीएफ बुलाई…’, प्रदर्शन से पहले दिल्ली में भारी पाबंदियों पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके

Abhijeet Dipke: नई दिल्ली में आज शनिवार को होने वाले 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन से पहले…

7 minutes ago

CBI के बाद अब ED का शिकंजा! ओड़िशा SI भर्ती फर्जीवाड़े में 10 ठिकानों पर रेड, कई फर्जी कंपनियां बेनकाब

Money Laundering: ओडिशा पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ा खुलासा किया…

19 minutes ago

अंबानी पर भड़ास, राहुल को ‘थैंक यू’ और अब बीजेपी पर वार, क्या भारत में उथल-पुथल मचाना चाहते हैं मस्क?

एलन मस्क और मुकेश अंबानी के बीच भारत के सैटेलाइट इंटरनेट बाजार को लेकर विवाद…

25 minutes ago

‘हालात बेहद गंभीर…’: बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में आदिवासी बच्चों की मौत…

27 minutes ago