यूटिलिटी

Vaishno Devi Live Darshan: वैष्णो देवी से आई बड़ी खुशखबरी, अब भक्त घर से ही कर सकेंगे दर्शन

Vaishno Devi Live Darshan: नवरात्रि के पवित्र दिनों में मां वैष्णो देवी के भक्तों का डेरा पूरे उफान पर रहता है. ऐसे में बड़ी संख्या में भक्त ऐसे भी होते हैं जो कि चाहकर भी दर्शन के लिए नहीं जा पाते हैं लेकिन अब उनकी यह समस्या हल हो गई है. अब एक ऐसा फैसला हुआ है. अब लोग माता वैष्णो देवी के लाइव दर्शन कर सकते हैं लेकिन ऐसा कैसे होगा, चलिए आज आपको इससे जुड़ी सारी जानकारी देते हैं.

दरअसल, इस मुद्दे परजम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक बड़ी खुशखबरी सुनाई है. एलजी ने माता के भक्‍तों के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board) की वेबसाइट पर लाइव दर्शन की सुविधा शुरू की है. इतना ही नहीं, इसके साथ ही बाइलिंगुअल चैटबॉट की शुरूआत भी हो गई है. इस शुभ अवसर पर ही मनोज सिन्हा ने माता के मंदिर में पूजा अर्चना भी की है.

यह भी पढ़ें-Tata Technologies IPO: शेयर प्राइस से लेकर लॉन्चिंग डेट तक, यहां जानें सबकुछ

यात्रियों के लिए ज्यादा सुविधाएं

दर्शन के बाद जम्मू कश्मीर के उराज्यपाल ने कहा कि इसके अलावा तीर्थयात्रियों को प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से, तीर्थयात्रियों से प्राप्त प्रश्नों और शिकायतों के समाधान के लिए चौबीस घंटे की टोल-फ्री हेल्पलाइन को आधिकारिक वेबसाइट के लिए एक बाइलिंगुअल इंटरएक्टिव चैटबॉट ‘शक्ति’ शुरू किया गया है, जिससे कभी भी भक्तों की किसी भी जरूरत पर मदद की जा सके.

यह भी पढ़ें-5G Network के मामले में यूरोप का भी ‘बॉस’ बन गया भारत, डिजिटाइजेशन में लगाई लंबी छलांग

मिलेगी यात्रा से जुड़ी सारी जानकारी

बता दें कि इसके जरिए हर महीने 20,000 से अधिक तीर्थयात्रियों को सुविधा प्रदान की जा रही है. चैटबॉट श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं/सुविधाओं पर सभी प्रासंगिक जानकारी प्रदान करेगा और तीर्थयात्रियों को उनकी यात्रा की पहले से योजना बनाने में बहुत आवश्यक सहायता प्रदान करेगा. इसमें तीर्थयात्रियों की जागरूकता और पवित्र तीर्थस्थल पर नवीनतम अपडेट के लिए वीडियो/ऑडियो सामग्री प्रसारित करने की भी सुविधा है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

9 minutes ago

इंद्रेश कुमार ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को भी घेर GEN-Z को दी नसीहत

Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…

41 minutes ago

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

1 hour ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

1 hour ago