सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
कंगना रनौत दिल्ली के लाल किला मैदान में होने वाली मशहूर लव—कुश रामलीला की शोभा बढ़ाने के लिए तैयार हैं.
Kangana Ranaut : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तेजस’ के प्रमोशन में बिजी हैं. इस बीच खबर आई है कि वह दिल्ली की ‘लव-कुश रामलीला’ में रावण दहन करेंगी. रावण दहन हर साल दशहरे पर होता है. इस बार दशहरा 24 अक्तूबर को है, इस मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई स्थानों पर विजयादशमी का मेला लगता है. कहा जा रहा है कि कंगना ‘दशहरा’ के उत्सव में शामिल होंगी और वहीं रावण दहन भी करेंगी.
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, लव कुश रामलीला समिति की ओर से कंगना रनौत से संपर्क किया गया. जिसके बाद यह कहा जा रहा है कि ‘लव-कुश रामलीला’ में इस बार रावण दहन, कंगना द्वारा किया जाएगा. ये चर्चा इसलिए भी जोर पकड़ ही है, क्योंकि आमतौर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रावण दहन करते थे, लेकिन इस बार पीएम मोदी चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त हैं. दूसरे, कंगना को अपनी फिल्म प्रमोट करनी है, ऐसे में ये उनके लिए एक खास मौका होगा.
कंगना की फिल्म ‘तेजस’ की हाल ही में दिल्ली में एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय वायु सेना के कई अधिकारी मौजूद रहे. उस स्क्रीनिंग की कई तस्वीरें कंगना रनौत ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थीं. तस्वीरों को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘टीम तेजस ने भारतीय वायु सेना सभागार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय वायु सेना के कई गणमान्य व्यक्तियों के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की.’
यह भी पढ़िए: रिलीज से पहले रक्षा मंत्री समेत डिफेंस स्टाफ ने देखी कंगना रनौत की ‘Tejas’, बॉलीवुड क्वीन बोलीं- मिशन कंप्लीट
‘तेजस’ कंगना की एरियल एक्शन वाली फिल्म है, जिसमें वह तेजस गिल नामक एक इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका निभाएंगी. इसके अलावा कंगना के पास फिल्म ‘इमजेंसी’ भी है…जिसकी रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है. फिल्म ‘तेजस’ के लिए कंगना ने एयरफोर्स से मदद ली थी, उन्होंने खास ट्रेनिंग भी ली थी. बताया जा रहा है कि फिल्म में दिखाया गया लड़ाकू विमान ‘तेजस’ ही है.
— भारत एक्सप्रेस
CJP Protest Delhi Traders Loss: दिल्ली में CEC के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कारोबारी…
दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…
सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…
CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…