यूटिलिटी

एक ही WhatsApp नंबर से दो डिवाइस पर कर पाएंगे चैट, जानें क्या है सीक्रेट ट्रिक

Whatsaap feature: मेटा के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप कथित तौर पर कुछ उपयोगकर्ताओं को एक से अधिक उपकरणों पर अपने खातों का उपयोग करने की अनुमति दे रहा है. बीजीआर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म बीटा टेस्टर्स को अपने व्हाट्सएप अकाउंट को अन्य डिवाइस यानी टैबलेट से लिंक करने की अनुमति दे रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि व्हाट्सएप बीटा चैनल पर यूजर्स को अपने अकाउंट को व्हाट्सएप के टैबलेट वर्जन से जोड़ने के लिए अलर्ट दे रहा है.

जिन एंड्रॉइड यूजर्स ने व्हाट्सएप के बीटा प्रोग्राम के लिए नामांकन किया है, वे कथित तौर पर एक बैनर देख रहे हैं, जिस पर लिखा है एंड्रॉइड टैबलेट है? व्हाट्सएप बीटा टेस्टर टैबलेट के लिए उपलब्ध है. जानकारी के मुताबिक, बैनर पर टैप करने पर स्क्रीन के नीचे एक पॉप-अप खुलता है, जो यूजर्स को उनके व्हाट्सएप अकाउंट टैबलेट वर्जन से कनेक्ट करने की डिटेल बताता है.

टेबलेट पर अकाउंट कैसे जोड़े

टबलेट पर अपना अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले अपने टैबलेट से Google Play Store पर जाएं और WhatsApp सर्च करें. अभी इंस्टॉल करें पर क्लिक करें. यदि आपने इसे पहले ही डाउनलोड कर लिया है, तो इसके नवीनतम संस्करण में अपडेट करें. इसके बाद ऐप को ओपन करें और इसे अपने अकाउंट से लिंक करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.

ये भी पढ़े- PPF में निवेश बना सकता है आपको करोड़पति, कम ब्याज दर में भी मुमकिन, जानिए क्या है कैलकुलेशन

गौरतलब है कि व्हाट्सएप को टैबलेट वर्जन से लिंक करने के लिए एंड्रॉयड वर्जन 2.22.24.27 और उससे ऊपर के वर्जन के लिए व्हाट्सएप बीटा उपलब्ध है. फिलहाल यह फीचर सभी व्हाट्सएप यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है. कंपनी ने इसे कुछ लकी यूजर्स के लिए ही जारी किया है.

आपको बता दें कि हाल ही में व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए मैसेज योरसेल्फ फीचर पेश किया था. मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने इस महीने की शुरुआत में कुछ यूजर्स के लिए यह फीचर पेश किया था और अब यह सभी के लिए उपलब्ध है. इस फीचर की मदद से यूजर्स व्हाट्सएप पर खुद को नोट्स, रिमाइंडर और शॉपिंग लिस्ट भेज सकते हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी के बयानों से छिड़ा सियासी घमासान: ‘मेक इन इंडिया’, चुनाव और विदेश नीति पर सरकार को घेरा

नवंबर 2026 में अमेरिका दौरे के दौरान कोलंबिया और शिकागो यूनिवर्सिटी में कांग्रेस नेता राहुल…

16 minutes ago

लखनऊ की सहारा सिटी में भीषण आग, धुएं के गुबार से मचा हड़कंप; 14 दमकल गाड़ियां मौके पर

UP News: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सहारा सिटी में गुरुवार शाम पार्किंग क्षेत्र में भीषण…

18 minutes ago

‘जबरन नक्सली बनाए गए लोगों के प्रति संवेदनशीलता जरूरी’, सुप्रीम कोर्ट के कार्यक्रम में क्या-क्या बोलीं राष्ट्रपति?

सुप्रीम कोर्ट के संविधान दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नक्सलवाद के कारणों और…

44 minutes ago

नहटौर सीट पर बीजेपी को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विधायक ओम कुमार का चुनाव किया रद्द

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नहटौर सीट से बीजेपी विधायक ओम कुमार का चुनाव निरस्त…

52 minutes ago

103 दिन बाद अचानक बुलाया विशेष सत्र, क्या है सरकार का इरादा? जानें पूरा शेड्यूल

Parliament Special Session: केंद्र सरकार ने जरूरी सरकारी कामकाज निपटाने के लिए संसद के दोनों…

59 minutes ago

संविधान दिवस पर देशभर में बीजेपी के कार्यक्रम: दिल्ली में अमित शाह, पटना में नितिन नवीन और अहमदाबाद में जेपी नड्डा करेंगे संबोधित

संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को बीजेपी और कांग्रेस देशभर में विभिन्न कार्यक्रम…

1 hour ago