-भारत एक्सप्रेस
Photo- BCCI (@BCCI)/ Twitter
India vs Bangladesh ODI Series: बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के आगाज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. बताया जा रहा है कि ये फैसला उनके चोटिल होने के कारण लिया गया है. वनडे सीरीज का पहला मैच रविवार को खेला जाना है. शमी को ये चोट ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान लगी थी. हालांकि वो अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं. शमी के बाहर होने के बाद उमरान मलिक को उनकी जगह शामिल किया गया है.
उमरान मलिक को मिली जगह
उमरान मलिक को बांग्लादेश के लिए टीम इंडिया की वनडे टीम में चोटिल मोहम्मद शमी की जगह शामिल किया गया है. शनिवार को बीसीसीआई ने इस बात की घोषणा की. बता दें कि शमी 1 दिसंबर को बाकी भारतीय खिलाड़ियों के साथ बांग्लादेश नहीं गए थे. तब से उनके टीम से बाहर होने की खबर आ रही थी जिस पर अब बीसीसीआई ने मुहर लगा दी है. शमी इस समय बेंगलुरु में NCA में हैं.
टेस्ट मैच खेलने पर भी सस्पेंस!
वनडे सीरीज के बाद भारत को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी है. शमी टेस्ट टीम का हिस्सा भी थे. इस चोट के कारण अब वो टेस्ट खेल सकेंगे या नहीं, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है.
टीम इंडिया की बढ़ीं मुश्किलें
मोहम्मद शमी का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है क्योंकि पहले ही जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टीम से लंबे समय से बाहर हैं, और अब शमी की कमी टीम इंडिया को मुश्किल में डाल सकती है. वहीं अगर स्पिन गेंदबाजी की बात करे तो जडेजा भी चोटिल होने के कारण बाहर बैठे हैं. ऐसे में टीम इंडिया कुछ नए नाम के साथ बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगी.
बांग्लादेश में वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (C), लोकेश राहुल (VC), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (WK), ईशान किशन (WK), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और कुलदीप सेन
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…
Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…
नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…
Shukra Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक शुक्र…
कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…
Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…