उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में हुआ डकैत का एनकाउंटर! पुलिस के कंधों पर गिड़गिड़ाता दिखा आरोपी, अस्पताल में हुआ भर्ती

नीरज त्यागी


UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार को सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में 20 हजार रुपये का इनामी डकैत शिवम (मोटा) घायल हो गया है, जिसे गोली लगने के बाद पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है.

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

घटना मंगलवार सुबह करीब 6:45 बजे की है. नगर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड चौकी पर पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया. पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो वह बाइक मोड़कर दधेडू राजवाहे की तरफ भागने लगा. पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी.

जवाबी फायरिंग में घायल हुआ डकैत

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा. पूछताछ के दौरान उसकी पहचान शिवम उर्फ मोटा के रूप में हुई. पुलिस ने बताया कि शिवम एक शातिर अपराधी है और उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था.

महीने भर पहले भी डाली थी डकैती

पूछताछ में घायल बदमाश ने बताया किया कि उसने करीब एक महीने पहले अपने साथियों के साथ मिलकर नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मकान में डकैती डाली थी. इस वारदात में उन्होंने भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात लूटे थे, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलास कर रही थी.

पुलिस की कार्रवाई

एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मौके से निम्नलिखित सामान बरामद किया है- एक बिना नंबर की संदिग्ध बाइक, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस और चोरी की गई कुछ चांदी की ज्वेलरी.

फिलहाल घायल डकैत को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें न जनाजा उठा, न फातिहा पढ़ी गई! ‘पापी’ आमिर को नसीब नहीं हुई अपनों की मिट्टी; अंबेडकरनगर अपराध की ये कैसी सजा?

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

14 seconds ago

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

19 minutes ago

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

50 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

1 hour ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

1 hour ago