उत्तर प्रदेश

सांप ने एक ही युवक को दस बार काटा, मौत … रात भर युवक के पास सोता रहा सांप, मचा हड़कंप

मेरठ जिले में एक गांव में एक युवक की सांप के काटने से मौत हो गई. सांप बिस्तर के नीचे घुसा था, तभी ऊपर से काम से लौटा युवक सो गया. इससे गुस्साए सांप ने रातभर में युवक को 10 बार डसा. सांप के काटने से युवक की मौत हो गई. रात भर सांप शव से लिपटा रहा. सुबह लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो सपेरे को बुलवाकर सांप को पकड़वाया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मेरठ थाना बहसूमा क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में रहने वाला अमित उर्फ मिक्की कश्यप (25) मजदूरी करता था. वह देर रात दस बजे काम से लौटा था. वह बेहद थका हुआ था. खाना खाने के बाद वह बिस्तर पर जाकर सो गया. बिस्तर के नीचे घुसा सांप अमित के नीचे दब गया तो वह गुस्सा गया. सांप ने अमित पर हमला करना शुरू कर दिया. रात भर में उसने अमित को 10 बार डसा.

अमित के शरीर में सांप के डंसने के दस निशान मिले हैं. सांप के डंसने से अमित उठ नहीं पाया और सांप रात भर उसके नीचे दबा रहा. सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब परिजन उसे जगाने पहुंचे तो उसके बिस्तर पर सांप को देखकर सभी ठिठक गए. प

रिजनों के मुताबिक अमित बिस्तर पर बेसुध पड़ा हुआ था. सांप को देखकर हड़कंप मच गया. सपेरे के साथ ही पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी गई. गांव महमूदपुर सिखेड़ा निवासी सपेरा आया और उसे सुबह करीब 7.30 बजे सांप को पकड़ने में सफलता मिली. इसके बाद परिजन अमित को लेकर अस्पताल भागे. चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. अमित तीन बच्चों का पिता था.

ये भी पढ़ें: मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी की बेल्जियम सरकार ने आधिकारिक पुष्टि की

-भारत एक्सप्रेस 

हरीश शर्मा

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

22 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

51 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago