उत्तर प्रदेश

केवल शत्रुता, आपराधिक केस व दुरुपयोग की आशंका पर शस्त्र लाइसेंस नहीं निरस्त हो सकता -हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि किसी से शत्रुता, शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने का आधार नहीं हो सकता.केवल आपराधिक केस दर्ज होने पर भी शस्त्र लाइसेंस निलंबित या निरस्त नहीं किया जा सकता. आयुध अधिनियम की धारा 17(3) में दी गई शर्तों के आधार पर ही शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है.ऐसा करते समय जिलाधिकारी को कारण बताना होगा.

कोर्ट ने याची का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के जिलाधिकारी हापुड़ के आदेश 28अप्रैल 23व मंडलायुक्त मेरठ के अपील में पारित आदेश 27अक्टूबर 23को अवैध करार देते हुए रद कर दिया और जिलाधिकारी हापुड़ को दो माह में नये सिरे से आदेश पारित करने का निर्देश दिया है. यह आदेश न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया ने देवेन्द्र सिंह की याचिका को स्वीकार करते हुए दिया है.

कोर्ट ने कहा याची का शस्त्र लाइसेंस आपराधिक केस के कारण निरस्त किया गया.बाद में पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट लगा दी जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है.ऐसे में लाइसेंस निरस्त करने का आधार ही समाप्त हो गया है. याचिका पर अधिवक्ता आशीष कुमार सिंह ने बहस की.

याची के खिलाफ केस में पुलिस ने लगाई अंतिम रिपोर्ट

याची के खिलाफ थाना बाबूगढ़ में एफआईआर दर्ज हुई.जिसके आधार पर जिलाधिकारी ने लाइसेंस निरस्त कर दिया जबकि याची पर लाइसेंस के दुरुपयोग का आरोप नहीं है.केवल आपराधिक केस या लाइसेंस दुरुपयोग की आशंका पर लाइसेंस निरस्त नहीं किया जा सकता.याची अधिवक्ता ने दर्जनों नजीरें पेश की, जिसके अनुसार लोक सुरक्षा व लोक शांति के आधार पर शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है.

जिलाधिकारी हर केस के तथ्य के आधार पर निर्णय लेंगे. डी एम व कमिश्नर दोनों ने धारा 17पर विचार नहीं किया. मैकेनिकल आदेश पारित किया. यह स्वतंत्र देश के स्वतंत्र नागरिक के विशेषाधिकार का उल्लघंन है. निष्पक्षता से विचार कर निर्णय लेना चाहिए.कानून जिलाधिकारी को फ्री हैंड नहीं देता. कानून की शर्तों के अनुसार ही आदेश पारित किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: पटना में ED की बड़ी कार्रवाई, अमित कुमार उर्फ बच्चा राय से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ट्रस्ट और व्यक्ति के खिलाफ याचिका दाखिल

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तलवार

Recent Posts

चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में खेल‍ा! अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने क्यों बदला सोशल मीडिया बायो?

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में…

2 minutes ago

‘ऐ छोड़ो… छोड़ो!’ बिहार के गया में वायरल वीडियो पर भड़के तेजस्वी यादव, सरकार से पूछे तीखे सवाल

गया में लड़की से कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की सियासत…

13 minutes ago

पीएम मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन को जमीनी हकीकत में बदलने की तैयारी, सांसदों-विधायकों को दिया गया रोजगार सृजन का रोडमैप

Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन के तहत सांसदों-विधायकों के लिए रोजगार…

24 minutes ago

गुजराती पायलट की बहादुरी पर दुनिया ने किया सैल्यूट, गुजरात सरकार देगी खास गरिमा अवॉर्ड

Captain Smit Machar: गुजराती पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी पर गुजरात सरकार उन्हें गुजरात…

25 minutes ago

विमानों की हाईजैकिंग के खौफनाक पन्ने, 9/11 से लेकर एंटेबे ऑपरेशन तक; जानें 3 बड़ी घटनाएं

Plane Hijacking History: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई हिंसक झड़प और पायलट की सूझबूझ से…

40 minutes ago