उत्तर प्रदेश

न जनाजा उठा, न फातिहा पढ़ी गई! ‘पापी’ आमिर को नसीब नहीं हुई अपनों की मिट्टी; अंबेडकरनगर अपराध की ये कैसी सजा?

Ambedkarnagar Crime News: अंबेडकरनगर/गिरजेश प्रताप सिंह: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देने वाले हत्यारे का जब अंत हुआ, तो जो तस्वीर सामने आई उसने पूरे समाज को एक कड़ा संदेश दिया है. एक मां और उसके चार मासूम बच्चों की निर्ममता से हत्या करने वाले आरोपी ‘आमिर’ का अंत पुलिस मुठभेड़ (Encounter) में हुआ. इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर रखा था, लेकिन असली कहानी उसकी मौत के बाद शुरू हुई, जब उसके अपने ही परिवार ने उसका शव लेने से साफ इनकार कर दिया.

‘वह अपराधी था, हमारा उससे कोई नाता नहीं’

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद इलाके में इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले आमिर का पोस्टमार्टम होने के बाद, पुलिस उसका शव लेकर परिजनों को सौंपने पहुंची. लेकिन परिवार ने दो टूक शब्दों में शव लेने से मना कर दिया. परिजनों ने सख्त लहजे में कहा कि-

‘वह एक अपराधी था, उससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है. उसने जो किया, वह पूरी तरह से इंसानियत के खिलाफ है.” अपनी इसी नाराजगी के चलते परिवार ने आमिर के अंतिम संस्कार से पूरी तरह किनारा कर लिया.’

इमाम का ‘फातिहा’ पढ़ने से किया इनकार

कातिल आमिर का यह बहिष्कार सिर्फ उसके परिवार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे समाज ने उसे सिरे से खारिज कर दिया. मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब इलाके के पेश इमाम (ताज मोहम्मद) ने भी आरोपी के लिए ‘फातिहा’ (नमाज-ए-जनाजा) पढ़ने से साफ मना कर दिया. इमाम के इस फैसले ने यह साबित कर दिया कि समाज और धर्म में ऐसे जघन्य अपराधों के लिए कोई माफी या जगह नहीं है.

ये भी पढ़ें: हिमंत बिस्वा सरमा ने वोटिंग के दिन ही लिख दी थी जीत की इबारत, जानें ‘मामा’ के ‘सीक्रेट लेटर’ में क्या?

रात के अंधेरे में पुलिस ने ही किया दफन

जब परिवार, समाज और धर्म के जानकारों ने आमिर से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया, तो आखिरकार कानून के रखवालों को ही यह जिम्मेदारी उठानी पड़ी. देर शाम पुलिस ने ही आरोपी आमिर के शव को दफनाया. एक तरफ जहां आमिर के खौफनाक अपराध ने इंसानियत को शर्मसार किया था, वहीं दूसरी तरफ मौत के बाद अपनों द्वारा ठुकराए जाने की इस घटना ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं— क्या ऐसे रूह कंपा देने वाले अपराधों के बाद खून के रिश्ते भी हमेशा के लिए खत्म हो जाते हैं? फिलहाल, अंबेडकरनगर पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

7 seconds ago

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

19 minutes ago

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

50 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

1 hour ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

1 hour ago