Amethi Conversion Case: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में कथित धर्मांतरण के एक मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 100 से अधिक लोगों को मुक्त कराया है. आरोप है कि आरोपियों ने प्रार्थना सभा के नाम पर बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा किया था और प्रलोभन व दबाव के जरिए उनका धर्मांतरण कराने की तैयारी चल रही थी. पुलिस को मौके से चार धार्मिक पुस्तकें भी बरामद हुई हैं.
झुग्गी बस्तियों के लोग थे निशाने पर
यह पूरा मामला अमेठी के कमरौली थाना क्षेत्र के रोड नंबर-4 कस्बे का बताया जा रहा है, जहां लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं. पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश दी और महिला व पुरुष समेत 10 लोगों को हिरासत में ले लिया.
यह भी पढ़ें: चुनावी मोड में बीजेपी, आज कोर ग्रुप की अहम बैठक; SIR और ‘लोकतंत्र बचाओ’ यात्रा पर बनेगी रणनीति
पुलिस के मुताबिक, जिन लोगों को वहां से निकाला गया वे झुग्गी बस्तियों में रहने वाले गरीब हिंदू परिवारों से आते हैं. आरोप है कि पहले उन्हें तरह-तरह के लालच में फंसाया गया और फिर मानसिक रूप से तैयार कर धर्मांतरण के लिए जुटाया गया था.
मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे गए आरोपी
कार्रवाई के बाद पुलिस ने सभी 10 आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें जेल भेज दिया.
फिलहाल पुलिस यह खंगालने में जुटी है कि यह सिलसिला कब से चल रहा था और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या अन्य लोग भी तो शामिल नहीं हैं. मामले की हर एंगल से तफ्तीश जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



