उत्तर प्रदेश

रील देखते-देखते अचानक थम गईं 10 साल के मासूम की सांसें, अमरोहा में हंसते-खेलते घर में पसरा मातम

Amroha News: हर दिन की तरह यह शाम भी आम थी. सूरज धीरे-धीरे ठंडे, बर्फीले बादलों को आगोश में जा रहा था. मां रसोई में व्यस्त थीं. पिता पास ही आंगन में अपने काम में व्यस्त थे. घर में 10 साल का मयंक पलंग पर लेटे-लेटे रील देख रहा था. किसी को नहीं पता था कि अगले पल ही ये खुशियां मातम में बदलने वाली हैं. मयंक का शरीर अचानक ढीला पड़ा और वह पलंग से नीचे लुढ़क गया. गिरने की आवाज सुनकर परिजन घर में दौड़े, लेकिन तबतक मयंक की सांसें थम चुकी थीं. घर का खुशियों भरा माहौल अचानक से चीखों में बदल गया था.

यह घटना अमरोहा जिले के मंडी धनोरा क्षेत्र की है. जहां चौथी क्लास में पढ़ने वाले मयंक की मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी. परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम ही अंतिम संस्कार कर दिये, जिसकी वजह से यह पता नहीं चल पाया कि ये मौत आखिर हुई कैसे?

मयंक अपने पिता दीपक कुमार और मां पुष्पा देवी का सबसे बड़ा बेटा था. एक छोटा भाई शिवम भी है.

कैसे हुई मौत?

परिजनों के मुताबिक मयंक घर में पलंग पर लेटकर फोन में रील देख रहा था. अचानक वह पलंग से लुढ़क गया. परिजनों को पहले चक्कर आने का अंदेशा हुआ, लेकिन गिरने के बाद मयंक के शरीर में कोई हरकत नहीं आने से परिजन दौड़कर उसके पास पहुंचे. बेटे के शरीर को शांत देख मां चित्कार उठीं. पिता दीपक कुमार ने तुरंत मयंक को लेकर डॉक्टर के पास दौड़ पड़े.

उसे धनोरा के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने बच्चे की जांच कर बताया कि मयंक की मौत हो चुकी है. बेटे की मौत की खबर सुनते हुए परिजनों पर जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. मां रोते-रोते बदहवास हो गई.

बिना पोस्टमार्ट कर दिया अंतिम संस्कार

अस्पताल से शव को घर लाकर परिजनों ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी. गांव में मासूम की मौत की खबर आग की तरह फैल गई. परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराये ही बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया. जिसकी वजह से मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है.

ये भी पढ़ें- मद्रास हाईकोर्ट का कार्तिकेय दीपम विवाद पर बड़ा फैसला, दीप जलाने की मिली मंजूरी

परिजनों का बुरा हाल

अचानक हुई इस मौत को कोई इसे रेडिएशन से जोड़ रहा है. तो कोई बच्चों में बढ़ते हार्ट अटैक को मौत की वजह मान रहा है. ज्यादातर लोग इसे ज्यादा मोबाइल देखने को मौत का कारण बता रहे हैं. कारण चाहे जो भी हो लेकिन एक मासूम की अचानक इस तरह की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट से खरीदार को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…

11 minutes ago

बाहुबली के गढ़ में PK का दांव, बाढ़ की जनसभा से अनंत सिंह की तस्वीर गायब, जानिए क्या है सियासी मायने?

Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…

13 minutes ago

पहना, फोटो खिंचवाई और कर दिया रिटर्न! डांडिया खत्म होते ही धड़ाधड़ ड्रेसेस की हो रही वापसी, VIDEO वायरल

नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…

23 minutes ago

LoC पर 2 आतंकी ढेर, अब तक 23 का सफाया; क्या बोला चेतावनी से कांपा पाकिस्तान?

कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…

32 minutes ago

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

60 minutes ago