उत्तर प्रदेश में इन दिनों पुराने बंद मंदिरों के मिलने का सिलसिला जारी है. संभल में प्राचीन मंदिर मिलने के बाद अब चंदौसी के मुस्लिम बहुल लक्ष्मणगंज में एक और मंदिर मिला है. अतिक्रमण हटाने के दौरान यह मंदिर प्रशासन को मिला था. मुस्लिम इलाके में यह मंदिर काफी दिनों से बंद रहा. इसकी साफ-सफाई का काम शुरू किया गया है.
स्थानीय निवासी सुमित ने बताया कि यह बहुत पुराना मंदिर है. यहां पूजा पाठ होता था. 1978 के दंगों के बाद यहां सैनी समाज के लोग रहते थे. फिर, वह पलायन कर गए. इसके बाद पूजा-पाठ बंद हो गया. काफी सालों बाद मंदिर खुला है. जब से संभल में मिला पहला मंदिर बंद है, उसी समय से यह मंदिर भी बंद है. मंदिर में बजरंगबली और शेषनाग की मूर्ति है. संभल में ऐसे कई मंदिर होंगे, जो कई सालों से बंद पड़े हैं.
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ऐसे मंदिर मिल रहे हैं, अच्छी बात है. लोगों को वहां से भगा दिया गया है. अब मंदिर मिल रहे हैं. उसकी पूजा भी हो रही, यह बहुत अच्छी बात है.
दूसरी तरफ अलीगढ़ जिले के सराय रहमान थाना इलाके में बुधवार को वर्षों पुराने प्राचीन शिव मंदिर को कब्जा मुक्त कराया गया. यह मंदिर लंबे समय से बंद था. स्थानीय संगठनों, बजरंग दल, करणी सेना के प्रयासों के बाद मंदिर से मलबा हटाया गया, इसमें शिवलिंग और अन्य धार्मिक अवशेष मिले हैं.
बजरंग दल के सदस्य मयंक कुमार, अंकुर शिवाजी, विशाल देशभक्त, गोविंद वार्ष्णेय और देव सोनी ने मौके पर पहुंचकर मंदिर की साफ-सफाई शुरू की. मलबे के नीचे दबे शिवलिंग को बाहर निकाला गया. इसके अलावा, मंदिर परिसर में टूटा हुआ घंटा मिला है और मूर्तियां गायब थीं. इस दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने हनुमान चालीसा का पाठ कराया.
अलीगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने कहा कि सूचना मिली थी एक प्राचीन मंदिर सराय रहमान थाना क्षेत्र में बन्ना देवी में मिला है. पुलिस और प्रशासन की टीम इसकी जांच कर रही है. अवैध कब्जे की शिकायत की जांच कराई जाएगी. जिसने मंदिर पर अवैध कब्जा किया है, उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई भी की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
इजराइल में सत्ता परिवर्तन की संभावना तेज हो गई है. राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी…
दिवाली के दिन जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.…
नशों के खिलाफ संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले परमिंदर सिंह झोटा की पार्थिव शरीर…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी के बस्तर दौरे को ऐतिहासिक करार देते…
Vicky Kaushal Katrina Kaif Son Vihaan: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दिवाली के खास…
Sonia Gandhi Diwali Celebration: सोनिया गांधी ने दिवाली के मौके पर एक वीडियो शेयर कर…